मध्यप्रदेश। सतना में एक हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि, हिस्ट्रीशीटर बदमाश चंदन यादव ने किसान अभय यादव को गोलियों से भून डाला। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए किसान की ज्यादा खून बह जाने के कारण मौत हो गई। हिस्ट्रीशीटर यादव के भाई को अभय ने थप्पड़ मार दिया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने इस हत्या को अंजाम दिया।
बेटे की हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार अभय के शरीर में पांच गोलियां लगी थी। उसका बहुत खून बाह चुका था। नागौद थाना क्षेत्र के बारापत्थर गांव का यह मामला है। हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने किसान के बेटे पर भी गोलियां चलाई। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
पैरोल पर जेल से छूटा था आरोपी
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि, आरोपी चंदन यादव पर पहले से कई केस दर्ज हैं। इनमे दो हत्या के मामले भी शामिल हैं। दिसंबर 2025 में वह एक महीने के लिए पैरोल पर जेल से छूटा था लेकिन तय अवधि पर वापस नहीं लौटा। हत्या के बाद से वह फरार है। पुलिस उसे ढूंढने का प्रयास कर रही है।
अभय ने मारा था शरद को थप्पड़
पुलिस ने बताया कि, आरोपी चंदन यादव के छोटे भाई शारद का ग्रामीणों के साथ कुछ विवाद हुआ था। इस बीच अभय ने उसे दो थप्पड़ मार दिए। थप्पड़ का बदला लेने के लिए उसने अपने भाई को फोन किया। शरद की बात सुनकर चंदन गुरुवार को अभय के ठिकाने पर अपने पांच साथियों को लेकर पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। पांच गोलियां अभय को लगी जिसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
परिवार को खत्म करने की धमकी
चंदन ने अपने साथियों के साथ मिलकर अभय के बड़े बेटे पर भी गोलियां चलाई। इसके बाद उसके छोटे बेटे को फोन करके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
50 हजार रुपए देने की घोषणा
पुलिस ने अभय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभय के छोटे बेटे ने चंदन यादव को ढूंढकर लाने वाले को 50 हजार रुपए देने की बात भी कही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की एक टीम गांव में तैनात है।









