Priyanka Chopra Oscar 2026: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री Priyanka Chopra एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने जा रही हैं। उन्हें 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में प्रेजेंटर के रूप में चुना गया है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस बेहद खुश हैं।
ऑस्कर प्रेजेंटर की लिस्ट में शामिल नाम
अमेरिका की संस्था Academy of Motion Picture Arts and Sciences ने गुरुवार को उन सितारों की सूची जारी की, जो इस साल ऑस्कर समारोह में विजेताओं को अवॉर्ड देंगे। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा के अलावा रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, ग्वेनेथ पाल्ट्रो, विल अर्नेट और पॉल मेस्कल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े - तलाक की खबरों के बीच तृषा के साथ दिखे विजय, वायरल वीडियो से मचा हंगामा; फैंस बोले- आपसे ऐसी उम्मीद नहीं…
इंस्टाग्राम पर दी खुशखबरी
प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबर को शेयर किया। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में “2026 Academy Awards” लिखकर अपनी खुशी जाहिर की। इस पोस्ट पर कई सेलेब्रिटीज और फैंस ने उन्हें बधाई दी।
पहले भी बन चुकी हैं प्रेजेंटर
यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका ऑस्कर के मंच पर नजर आएंगी। इससे पहले वह 2016 के ऑस्कर समारोह में भी प्रेजेंटर की भूमिका निभा चुकी हैं।
वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोन ने भी साल 2023 में ऑस्कर समारोह में प्रेजेंटर के तौर पर हिस्सा लिया था। उसी साल फिल्म RRR के गाने ‘Naatu Naatu’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था।
यह भी पढ़े - एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर से 47 लाख की ठगी! प्रोड्यूसर पर दर्ज हुआ केस; जानिए मामला
कब और कहां होगा ऑस्कर 2026
98वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह 15 मार्च 2026 को अमेरिका के लॉस एंजेलिस में स्थित Dolby Theatre में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की मेजबानी मशहूर अमेरिकी कॉमेडियन Conan O'Brien करेंगे। भारत में दर्शक इस समारोह को 16 मार्च 2026 की सुबह 4:30 बजे लाइव देख सकेंगे। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में फिल्म ‘The Bluff’ में नजर आई थी। इसके अलावा वह जल्द ही एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘Varanasi’ में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ महेश बाबू भी नजर आएंगे।
यह भी पढ़े - इब्राहिम के बर्थडे पर ओरी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; VIDEO










