Logo
RRB NTPC Exam City Slip 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल (CEN 6/2025) भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है।

RRB NTPC Exam City Slip 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल (CEN 6/2025) भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपनी परीक्षा शहर की जानकारी ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर लॉग इन करना होगा।

रेलवे की ओर से उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप का डायरेक्ट लिंक उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भी भेजा गया है। अभ्यर्थी उस लिंक पर क्लिक करके अपनी लॉग इन डिटेल दर्ज कर आसानी से सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इस स्लिप के जरिए उम्मीदवारों को यह जानकारी मिल जाती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी।

RRB NTPC Exam City Slip 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे एग्जाम सिटी स्लिप के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपकी सिटी स्लिप खुल जाएगी, जिसमें परीक्षा शहर से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी होगी।

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो इस एग्जाम में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता से 40 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न और रीजनिंग से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और प्रश्नपत्र हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। साथ ही परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि केवल उन्हीं प्रश्नों का उत्तर दें जिनके बारे में वे पूरी तरह सुनिश्चित हों।
 

5379487