Logo
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 की तिथि घोषित कर दी है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह परीक्षा 21 मई 2026 को राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

UPSSSC Lekhpal Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 की तिथि घोषित कर दी है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह परीक्षा 21 मई 2026 को राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी जानकारी उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

आयोग के अनुसार इस भर्ती परीक्षा में करीब 3,66,712 उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा को एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

इस बार लेखपाल भर्ती परीक्षा के पैटर्न में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। नए पैटर्न के अनुसार परीक्षा में ग्राम्य समाज से 5 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा कंप्यूटर आईटी और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी शामिल किए गए हैं। वहीं सामान्य हिंदी विषय से 10 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार गणित विषय को सिलेबस से हटा दिया गया है, इसलिए परीक्षा में गणित से संबंधित कोई प्रश्न नहीं आएंगे।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 7,994 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 4,165 पद, अनुसूचित जाति के लिए 1,446 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 150 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 1,441 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 792 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा कुल पदों में से 1,592 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

5379487