Logo
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है। पहले चरण की CBT-1 परीक्षा, जो पहले 3 मार्च 2026 को प्रस्तावित थी, अब उस तारीख को आयोजित नहीं की जाएगी। आरआरबी ने इसका संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।

नए शेड्यूल के अनुसार, JE/DMS/CMA पदों के लिए CBT-1 परीक्षा अब 19 फरवरी 2026, 20 फरवरी 2026 और 25 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर के निर्धारित केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में करवाई जाएगी।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी है। यह सिटी स्लिप 10 फरवरी 2026 को उपलब्ध करवाई गई थी, जिसे अभ्यर्थी संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी गई है।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2588 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयन प्रक्रिया में दो चरणों की CBT परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन (DV) शामिल है। CBT-1 परीक्षा केवल प्रारंभिक स्क्रीनिंग के लिए होगी और इसके अंक फाइनल मेरिट में शामिल नहीं किए जाएंगे। चयन का अंतिम आधार CBT-2 परीक्षा होगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे।

तीन शिफ्ट में होगी परीक्षा
आरआरबी जेई भर्ती परीक्षा को तीन शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक शिफ्ट की अवधि 90 मिनट तय की गई है।
पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 से 10:30 बजे
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 12:45 से 2:15 बजे
तीसरी शिफ्ट: शाम 4:30 से 6:00 बजे
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

5379487