Logo
election banner
Naval Dockyard Mumbai Recruitment 2024: भारतीय नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई ने 300 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है।

Naval Dockyard Mumbai Recruitment 2024: भारतीय नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई ने 300 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार तय सीमा में आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट registration.ind.in. पर जाकर इस भर्ती के लिए आप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई, 2024 है।

रिक्ति विवरण
इस भर्ती के लिए कुल 301 पदों पर नियुक्तियां होंगी। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 187 खाली पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 57 खाली पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 30 खाली पद, अनुसूचित जाति के लिए 27 रिक्तयां निर्धारित है।

  • इलेक्ट्रीशियन - 40
  • इलेक्ट्रोप्लेटर - 01
  • एमएमटीएम - 13
  • पेंटर (जनरल) - 09
  • पैटर्न मेकर - 02
  • पाइप फिटर - 13
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक - 26
  • मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एयर कंडीशनर - 07
  • वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक) - 15
  • शीट मेटल वर्कर - 03
  • शिपराइट (लकड़ी) - 18
  • दर्जी (सामान्य) - 03
  • फिटर - 50
  • फाउंड्री मैन - 01
  • मैकेनिक - 35
  • इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक - 07
  • मशीनिस्ट - 13

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है। इस भर्ती के लिए आईटीआई उत्तीर्ण या विभिन्न ट्रेडों में फ्रेशर उम्मीदवार (पुरुष/महिला) आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) के साथ 10वीं पास होना जरूरी है।

5379487