Forest Guard recruitment: मध्य प्रदेश वन रक्षक भर्ती परीक्षा का Document Verification इस दिन से शुरू, 2112 पदों पर होगी भर्ती

Bihar Board 10th Result 2024
X
Bihar Board 10th Result 2024
MPESB Forest Guard, Jail Prahari: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने वन विभाग और जेल विभाग संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 का PET/DP शेड्यूल जारी किया है। Document Verification 24 मई से शुरू होगा।

MPESB Forest Guard, Jail Prahari: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने वन विभाग और जेल विभाग संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 का PET/DP शेड्यूल जारी किया है। एमपीईएसबी वन रक्षक, जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 25 मई, 2023 से 20 जून, 2023 तक आयोजित हुई थी। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में योग्य घोषित किए गए थे, वे आधिकरिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर जाकर पीईटी/डीवी शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

24 मई से दस्तावेज सत्यापन
पीईटी, Document Verification 24 मई से शुरू होगा। यह 27 मई तक विभिन्न पालियों में आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2112 खाली पद भरे जाएंगे। जिनमें 1772 वन रक्षक (वन रक्षक), 140 फील्ड गार्ड (क्षेत्र रक्षक) और 200 जेल प्रहरी की भर्ती शामिल है।

बता दें, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का आयोजन साल 2023 में 25 मई से 20 जून, 2023 तक किया गया था। बोर्ड ने 26 जनवरी तक उम्मीदवारों को अनंतिम आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने का समय दिया गया था।

ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
इस भर्ती के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद होमपेज पर "वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2023- वनरक्षक के लिए दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक माप और पेडलचल परीक्षण पर जाकर क्लिक कर दें। अब PET/DP 2023 शेड्यूल स्क्रीन पर दिखने लगेगा। उम्मीदवार शेड्यूल चेक कर डाउनलोड कर लें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story