MPESB EXAM CALENDAR 2024: मध्यप्रदेश में इस साल होंगी 11 परीक्षाएं, कर्मचारी चयन मंडल का जारी हुआ कैलेंडर

mpesb exam calendar 2024
X
MPESB साल 2024 का जारी हुआ परीक्षा कैलेंडर।
MPESB EXAM CALENDAR 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल (Madhya Pradesh employees Selection Board bhopal) ने साल 2024 के लिए अपना परीक्षा कार्यक्रम का कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के अनुसार साल 2024 में कुल 11 परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। 

MPESB EXAM CALENDAR 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल (Madhya Pradesh employees Selection Board bhopal) ने साल 2024 के लिए अपना परीक्षा कार्यक्रम का कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के अनुसार साल 2024 में कुल 11 परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

MPESB EXAM CALENDAR 2024 में होने वाली परीक्षाएं
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम का इस प्रकार होगा।
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश परीक्षा (एएनएमटीएसटी) जून 2024 में आयोजित की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षक (विषय शिक्षक, वदन, खेलकूद, गायन, नृत्य) एवं प्राथमिक शिक्षक (खेलकूद, वादन, गायन, नृत्य) की चयन परीक्षा 2024 अगस्त में होगी।
आई.टी. आई. प्रशिक्षण अधिकारी की भर्ती परीक्षा- सितंबर 2024।
महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा- सितंबर2024।
समूह-1 उप समूह-3 प्रबंधक (सा०) ( अनुसंधान सहायक) बायोकेमिस्ट, सहायक स्वच्छता अधिकारी एवं समूह-1 उप समूह-2 लेखा सह अंकेक्षण सहायक, सांख्यिकीय अधिकारी समकक्ष पदों की सीधी एवं बैकलॉग भर्ती पद हेतु संयुक्त भत्ती परीक्षा अक्टूबर 2024 में आयोजित की जाएगी।
समूह- 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा- अक्टूबर 2024।
समूह- 5 परीक्षा (नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ) भर्ती परीक्षा- नवंबर 2024।
समूह- 3 उपयंत्री भर्ती परीक्षा- नवंबर 2024।
समूह- 2, उप समूह 3 संयुक्त भर्ती परीक्षा- दिसंबर 2024।
समूह 2, उप समूह 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा- दिसंबर 2024।
सहायक उपनिरीक्षक तकनीकी एवं प्रधान आरक्षक की परीक्षाएं दिसंबर 2024 में आयोजित की जाएंगी।

रुके हुए रिजल्ट 31 मार्च के पहले होंगे जारी
कर्मचारी चयन मंडल भोपाल के चेयरमैन संजय बंदोपाध्याय ने बताया कि, साल 2024 के लिए एग्जाम शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। इसे जल्द ही जारी किया जाएगा। कुछ कारणों से पिछले वर्ष हुई परीक्षाओं के जो परिणाम रुके थे, वे परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। सभी परिणाम 31 मार्च से पहले घोषित किए जाएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story