Logo
मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग के अंतर्गत सहायक उप निरीक्षक (ASI) और हेड कॉन्स्टेबल (Computer) पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग के अंतर्गत सहायक उप निरीक्षक (ASI) और हेड कॉन्स्टेबल (Computer) पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 19 फरवरी निर्धारित की गई है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत Madhya Pradesh Employees Selection Board की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आज के बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी।

24 फरवरी तक कर सकेंगे सुधार
अगर आवेदन पत्र भरते समय किसी प्रकार की गलती हो गई है तो उम्मीदवार 24 फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम से उसमें सुधार कर सकते हैं। गलत जानकारी पाए जाने पर आवेदन निरस्त भी किया जा सकता है, इसलिए समय रहते संशोधन करना जरूरी है।

शैक्षणिक योग्यता
एएसआई (Computer) पद के लिए:
उम्मीदवार के पास कंप्यूटर/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री हो। वैकल्पिक रूप से संबंधित विषय में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा भी मान्य होगा।

हेड कॉन्स्टेबल (Computer) पद के लिए:
अभ्यर्थी का PCM विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा या आईटी/कंप्यूटर में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा
19 फरवरी 2026 को आधार मानते हुए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • भाषा का चयन करें (हिंदी/अंग्रेजी)।
  • अब “Online Form - Asst. Sub-Inspector (Computer) and Head Constable (Computer) Direct Recruitment Test - 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन डिटेल प्राप्त करें।
  • लॉगिन करके आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें।

आवेदन शुल्क

  1. जनरल कैटेगरी एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवार: 560 रुपये
  2. एमपी के ओबीसी/एससी/एसटी उम्मीदवार: 310 रुपये
  3. पोर्टल शुल्क: 60 रुपये (अतिरिक्त)

 

5379487