Mahila Paryavekshak Exam 2025: महिला पर्यवेक्षक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BTSC Work Inspector Bharti 2025
X

BTSC Work Inspector Bharti 2025

Mahila Paryavekshak Exam 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने महिला पर्यवेक्षक (महिला सुपरवाइजर) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

Mahila Paryavekshak Exam 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने महिला पर्यवेक्षक (महिला सुपरवाइजर) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत महिला पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती अभियान उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘Admit Card’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • महिला पर्यवेक्षक परीक्षा 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

07 मार्च को एग्जाम
बता दें, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने महिला एवं बाल विकास निदेशालय के तहत कुल 660 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस परीक्षा का आयोजन 07 मार्च 2025 को मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना MP महिला पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक MPESB वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story