Logo
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने सहायक स्टाफ नर्स के कुल 390 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

HPRCA Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश में नर्सिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने सहायक स्टाफ नर्स के कुल 390 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती पूर्णकालिक (रेगुलर) नियुक्ति के आधार पर की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर शुरू होगी।

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc Nursing या GNM (A-Grade Nursing Diploma) होना अनिवार्य है। इसके साथ ही न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होना जरूरी है। ध्यान देने वाली बात यह है कि केवल महिला उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए पात्र होंगी। इसके अलावा, अभ्यर्थी का हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी (डोमिसाइल) होना और शिमला स्थित HPNRC (Himachal Pradesh Nurses Registration Council) में पंजीकरण होना अनिवार्य शर्त है।

आयु सीमा क्या होगी?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी तय तारीख तक उम्र 21 साल से कम और 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार SC, ST, OBC, दिव्यांगजन और सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले hprca.hp.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Assistant Staff Nurse Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि आप नए उम्मीदवार हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • अंत में सभी विवरण जांचकर फॉर्म सबमिट कर दें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

यह भर्ती हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए सरकारी नर्स बनने का सुनहरा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि से पहले ही फॉर्म भर लें और ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

5379487