Logo
election banner
CGPSC Admit Card: छत्तीसगढ़ पीसीएस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2023 से शुरू की गई थी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को 30 दिसंबर 2023 तक का समय दिया गया था।

CGPSC Admit Card: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) ने छत्तीसगढ़ पीसीएस 2024 का एडमिट कार्ड जारी किया है। उम्मीदवार CGPSC Recruitment की आधिकारिक वेबसाइट online.ecgpsconline.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

11 फरवरी को होगी परीक्षा
बता दें, छत्तीसगढ़ पीसीएस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2023 से शुरू की गई थी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को 30 दिसंबर 2023 तक का समय दिया गया था। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। 

एग्जाम डिटेल्स
इस भर्ती के लिए कुल 242 पद भरे जाएंगे। इसमें स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, स्टेट फाइनेंस सर्विस ऑफिसर, फूड इंस्पेक्टर, डिस्ट्रिक्ट एक्साइज ऑफिसर, चाइल्ड डेवलपमेंट ऑफिसर और डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी।  
CGPSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड चेक करवाना होगा। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में माता-पिता का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, एग्जाम सेंटर का पता, एग्जाम डेट, फोटो और सिग्नेचर जैसी डिटेल्स चेक करना होगा।  

ऐसे करें डाउनलोड 
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- online.ecgpsconline.in पर जाएं। 
इसके बाद होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें। 
अब Chhattisgarh CGPSC State Service Exam SSE 2023 Admit Card के लिंक पर जाएं। 
मांगी गई सारी जानकारी भरे और लॉगिन करें। 
लॉगिन करते एडमिट कार्ड स्कीन पर आ जाएगा। 
आगे के लिए प्रिंट लेकर रख लें। 

5379487