Zanai Bhosle On Asha Bhosle Death: दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन के बाद उनकी पोती जनाई भोसले (Zanai Bhosle) गहरे सदमे में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा कर अपने दिल का दर्द बयां किया, जिसमें दादी के साथ बिताए पलों, उनके वादों और अपने खालीपन का जिक्र किया।
‘मैंने अपनी दुनिया खो दी’
जनाई भोसले ने अपने पोस्ट में लिखा कि सुबह उठते ही उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने अपनी सबसे करीबी दोस्त और अपनी पूरी दुनिया को खो दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी दादी ही पहली इंसान थी, जिन्होंने उन्हें जन्म के बाद गोद में लिया था।
‘अब किसे गले लगाऊं?’
अपने दिल की बात लिखते हुए जनाई ने कहा, “अब मैं किसे गले लगाऊं, किसके साथ चाय पियूं? घर लौटने पर मेरा इंतजार कौन करेगा?” उनके ये शब्द फैंस को भी भावुक कर रहे हैं।
दादी को बताया ‘जिंदगी की मिसाल’
जनाई भोसले ने लिखा कि Asha Bhosle सिर्फ एक महान गायिका ही नहीं, बल्कि जिंदगी और खुशियों की असली मिसाल थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि उन्हें हमेशा मुस्कान और जश्न के साथ याद करें।
‘वह जरूर वापस आएंगी’
जनाई ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि उन्हें यकीन है कि उनकी दादी उनसे किया वादा निभाएंगी और एक दिन फिर उनके पास लौटकर आएंगी। उन्होंने लिखा कि वो उनके वापस आने का इंतजार करेंगी।
‘अलविदा माय लव’ कहकर दी विदाई
जनाई ने अपनी दादी को याद करते हुए लिखा, “मैंने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार खो दिया है। अलविदा माय लव।” उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
आशा भोसले का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान जनाई भोसले खुद को संभाल नहीं पाई और फूट-फूटकर रोती नजर आई।
विरासत को आगे बढ़ा रही जनाई
जनाई भोसले भी अपनी दादी के नक्शे कदम पर चलते हुए सिंगिंग में करियर बना रही हैं। उनका गाना ‘केहंदी है’ काफी पसंद किया गया था और अब वो फिल्मों में भी कदम रखने वाली हैं।
यह भी पढ़े - ‘अलविदा माय लव’...दादी आशा भोसले के जाने से टूटी पोती Zanai Bhosle, शेयर की तस्वीर