Zakir Khan Hospitalised: स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान (Zakir Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल (Lilavati Hospital) में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं और उनकी सेहत के बारे में पूछ रहे हैं।
भाई के व्लॉग में दिखे जाकिर
जाकिर खान के छोटे भाई अरबाज खान ने अपने रमजान व्लॉग में अस्पताल का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वो अस्पताल के कमरे में जाते हुए दिखते हैं और बताते हैं कि वो जाकिर से मिलने पहुंचे हैं। कमरे को देखकर अरबाज कहते हैं कि ये किसी 5-स्टार होटल के कमरे जैसा लग रहा है।
कुछ देर बाद जाकिर खान भी वीडियो में दिखाई देते हैं। वो अस्पताल के कपड़ों में नजर आते हैं और अपने भाई से बातचीत करते दिखते हैं।
यह भी पढ़े - मशहूर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन, 70-80 के दशक की फिल्मों से बनाई थी खास पहचान
अस्पताल में बैठकर देखा मैच
वीडियो में जाकिर खान अपने भाई और दोस्तों के साथ टीवी पर मैच देखते नजर आते हैं। मैच को लेकर जाकिर मजाक में कहते हैं, “मैच अभी फंसा हुआ है।”
फैंस ने पूछा हालचाल
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार जाकिर खान की सेहत के बारे में पूछ रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि “जल्दी ठीक हो जाइए जाकिर भाई।” वहीं कुछ यूजर्स ने पूछा कि उन्हें अस्पताल में क्यों भर्ती होना पड़ा।
हेल्थ ब्रेक पर है जाकिर
कुछ समय पहले जाकिर खान ने स्टैंड-अप कॉमेडी से ब्रेक लेने का ऐलान किया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें स्वास्थ्य कारणों से आराम की जरूरत है। एक इंटरव्यू में जाकिर ने कहा था कि उनकी सेहत थोड़ी खराब है, लेकिन बहुत ज्यादा चिंता की बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट पर जो बातें फैल रही हैं, वो गलत हैं।
जेनेटिक बीमारी से परेशान है जाकिर
जाकिर खान ने बताया था कि उनके परिवार में कुछ जेनेटिक बीमारियां हैं, जो एक उम्र के बाद सामने आने लगती हैं। इसी कारण वह अपनी सेहत को समय देना चाहते हैं और फिलहाल आराम कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि वे जल्द ही पूरी तरह ठीक होकर फिर से मंच पर वापसी करेंगे।
यह भी पढ़े - Golmaal 5 का ऐलान: अजय देवगन की गैंग में अब अक्षय कुमार की एंट्री, रोहित शेट्टी ने बर्थडे पर दिया बड़ा सरप्राइज