VIDEO: तिरुपति बालाजी पहुंचीं जान्हवी कपूर, डेटिंग की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस के साथ दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया

Janhvi Kapoor
X
तिरुपति बालाजी पहुंचीं जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर शुक्रवार को तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। जान्हवी के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी साथ नज़र आए। एक्ट्रेस का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह शिखर के साथ मंंदिर की ओर जाती दिख रही हैं।

Janhvi Kapoor visited Tirupati Balaji Temple: हाल ही में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और उनकी बहन खुशी कपूर ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण-8' में शिरकत की थी। शो में जान्हवी ने अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahadia) के साथ अपने रिश्तों के बारे में हिंट दी थी। बीते दिनों जान्हवी और शिखर को एकसाथ कई बार स्पॉट किया गया। वहीं अब जान्हवी कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को फिर एकसाथ देखा गया है।

तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे जान्हवी- शिखर
शुक्रवार को जान्हवी कपूर तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं। जान्हवी के साथ उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी साथ थे। जान्हवी का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड और टॉलीवुड एक्ट्रेस माहेश्वरी के साथ मंदिर की ओर जाती दिख रही हैं। आपको बता दें, जान्हवी शुक्रवार को तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचीं जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। उनके साथ शिखर पहाड़िया ने भी बालाजी मंदिर के दर्शन किए।

इस दौरान जान्हवी ने गोल्डन साड़ी पहनी थी वहीं उनके बॉयफ्रेंड शिखर भी पारंपरिक परिधान धोती में नज़र आए। जान्हवी और शिखर के साथ साउथ एक्ट्रेस माहेश्वरी को भी ब्लू-एक्वा ग्रीन रंग के सूट में मंदिर के दर्शन के लिए जाते देखा गया।

जान्हवी ने शेयर कीं तस्वीरें
तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरों में जान्हवी गोल्डन कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी दिख रही हैं। उन्होंने तस्वीरों में हाथ जोड़ते हुई इमोजी और सूर्य की इमोजी के साथ कैप्शन लिखा- "अब लग रहा है कि 2024 की शुरुआत हुई है। गोविंदा गोविंदा।"

जान्हवी-शिखर के अफेयर की हैं खबरें
आपको बता दें, जान्हवी और शिखर पहाड़िया ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। दोनों के अफेयर की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। जान्हवी-शिखर को कई बार इवेंट्स और पार्टीज़ में एक साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप स्टेट्स पर अब तक चुप्पी साध रखी है।

कौन हैं शिखर पहाड़िया?
आपको बता दें, शिखर पहाड़िया राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शिखर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। शिखर पहाड़िया संजय और स्मृति के बेटे हैं। स्मृति पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं। हालांकि शिखर के माता-पिता जल्द ही अलग हो गए। शिखर एक ऑन्ट्रेप्रेन्योर हैं। इसके अलावा जान्हवी और शिखर एक ही स्कूल में थे और तब से ही दोनों एक दूसरे के साथ हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story