Logo
election banner
धर्मा प्रोडक्शन्स की फ्रैंचाइज़ी फिल्म 'दुल्हनिया-3' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरें हैं कि 'दुल्हनिया 3' में आलिया भट्ट की जगह जान्हवी कपूर लीड रोल में होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन और जान्हवी कपूर को इस फिल्म में साथ देखा जाएगा।

Dulhania 3 updates: फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। दोनों ही फिल्मों के गानों और फिल्म में वरुण-आलिया की केमेस्ट्री को लोगों ने बेहद पसंद किया था। अब धर्मा प्रोडक्शन्स की दुल्हनिया फ्रैंचाइज़ी की अगली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 

जान्हवी कपूर ने किया आलिया को रिप्लेस- रिपोर्ट्स
'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के बाद करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स अब इस फ्रैंचाइज़ी की अगली फिल्म 'दुल्हनिया 3' लेकर आ रहे हैं। वहीं खबरे हैं कि 'दुल्हनिया 3' में दर्शकों को वरुण धवन और आलिया की जोड़ी देखने को नहीं मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'दुल्हनिया 3' में आलिया भट्ट को रिप्लेस करते हुए जान्हवी कपूर ने अपनी जगह बना ली है। इससे पहले वरुण और जान्हवी कपूर को अमेज़न प्राइम वीडियो कि फिल्म 'बवाल' में एकसाथ देखा गया था। वहीं अब वरुण और जान्हवी को एक बार फिर 'दुल्हनिया 3' में एकसाथ देखा जाएगा। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी कपूर फ्रैंचाइज़ी फिल्म 'दुल्हनिया 3' में होंगी। हालांकि अबतक इसपर प्रोडक्शन से जुड़े किसी भी व्यक्ति का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन अगर ऐसा सच होता है तो एक बार फिर 'बवाल' के बाद वरुण और जान्हवी को पर्दे पर साथ देखा गाएगा। 

'दुल्हनिया 3' का प्री-प्रोडक्शन कार्य शुरू
बात करें 'दुल्हनिया 3' प्रोजेक्ट की तो इस फिल्म की कहानी और किरदार बिल्कुल अलग होंगे। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन कार्य शुरू हो चुका है और अगले कुछ महीनों में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। पिछली फिल्में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की तरह ही निर्देशक शशांक खैतान फिल्म 'दुल्हनिया 3' को डायरेक्ट करेंगे। फिलहाल फिल्म के प्रोडक्शन से इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

5379487