Logo
election banner
Natasha Dalal Pregnant: साल 2024 बॉलीवुड इंडस्टी के लिए बेहद खास है। एक तरफ जहां बी-टाउन के कई सलेब्स के घर शादी के शहनाईयां गूंजने वाली है तो वहीं दूसरी तरफ कई सितारों के में घर बच्चे की किलकारियां गूंजेगी।

Natasha Dalal Pregnant: साल 2024 बॉलीवुड इंडस्टी के लिए बेहद खास है। एक तरफ जहां बी-टाउन के कई सलेब्स के घर शादी के शहनाइयां गूंजने वाली है, तो वहीं दूसरी तरफ कई सितारों के में घर बच्चे की किलकारियां गूंजेगी। वहीं हाल ही में विक्रांत मैसी पिता बने हैं और एक्टर अली फजल-एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। वहीं अब वरुण धवन के घर में भी नन्हीं खुशियां दस्तक दे रही है। 

पेरेंट्स बनने वाले हैं वरुण और नताशा 
इसी बीच एक्टर वरुण धवन और उनकी वाइफ नताशा दलाल भी पेरेंट्स बनने वाले हैं। वहीं एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडियो पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ जानकारी साझा की है। इसके साथ ही वरुण ने अपने पापा बनने की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में दिया, "हम प्रेग्नेंट हैं...आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।'' इस फोटो में वो घुटनों पर बैठकर वाइफ नताशा दलाल के बेबी बंप को किस करते नजर हुए आ रहे हैं। ये तस्वीर एंड ब्लैक एंड व्हाइट है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

फैंस और सितारे दें रहे है बधाईयां
वहीं ये खबर सामने आने के बाद कपल्स फैंस फैंस और बॉलीवुड सितारों ने बधाई देना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सलेब्स कमेंट कमेंट कर रहे है। सोनम कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ओह माई गॉड इतना प्यारा।' वहीं भूमि पेडनेकर ने लिखा, 'बधाई हो', साथ ही अर्जुन कपूर ने कमेंट किया और लिखा, 'डैडी और मम्मी नंबर 1।' इनके अलावा भी मलाइका अरोड़ा , मौनी रॉय, जारा खान जैसे कई हस्तियों ने कपल को शुभकामनाएं दी है। फैंस भी लगातार कमेंट करते हुए नजर आ रहे है। 

शादी के तीन साल कपल के घर गूजेंगी किलकारियां
आपको बता दें, एक्टर वरुण धवन ने 24 जनवरी को साल  2021 में अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी रचाई थी। वहीं पिछले काफी वक्त से एक्टर के पापा बनने की खबरें सामने आ रही थीं। लेकिन अब कपल ने खुद पोस्ट शेयर करके अपने पैरेंट्स बनने की खबर पर मुहर लगा दी है और शादी के तीन साल बाद कपल के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है।

5379487