Trisha Krishnan: 'खट्टा मीठा' एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन पर टूटा दुखों का पहाड़, 'बेटे' के निधन से गम में डूबीं

Trisha Krishnan pet dog Zorro Passes Away On Christmas, Shares Heartbreaking Note
X
त्रिशा कृष्णन हिंदी फिल्म 'खट्टा मीठा' में नजर आई थीं।
Trisha Krishnan: अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन के करीबी का नधन हो गया है जिससे वह पूरी तरह टूट गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया अपने 'बेटे' के निधन की जानकारी दी। त्रिशा ने कभी शादी नहीं की, फिर उनका ये बेटा कौन है? जानिए।

Trisha Krishnan: अक्षय कुमार की फिल्म 'खट्टा मीठी' (2010) में नजर आ चुकीं साउथ एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने सबसे करीबी सदस्य के निधन की खबर सुनाई है। उन्होंने उसे खुद का 'बेटा' बताया है। ये कोई और नहीं बल्कि त्रिशा कृष्णन का पेट डॉग 'जोरो' है जिसने क्रिसमस 2024 की सुबह अंतिम सांस ली। अपने डॉग को त्रिशा जिंदगी का अहम सदस्य मानती थीं और बेटे की तरह प्यार करती थीं।

जोरो के निधन से सदमे में त्रिशा
एक्ट्रेस अपने प्यारे डॉग जोरो के निधन टूट गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि उनका ये डॉग 12 साल से उनके साथ था और उसके जाने से उन्हें सदमा लगा है। एक्ट्रेस ने एक्स और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपने पेट डॉग को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने बताया कि उसके निधन से वह और उनका परिवार बहुत दुखी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जोरो की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- '2012 से 2024 तक'।

ये भी पढ़ें- राहा ने फ्लाइंग Kiss देकर पैप्स को कहा 'Hi': रणबीर-आलिया ने किया क्रिसमस लंच, देखें Video

एक्ट्रेस ने 25 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा- "मेरे बेटे ज़ोरो का क्रिसमस (2024) की सुबह निधन हो गया। जो लोग मुझे अच्छी तरह से जानते हैं वे ये समझ पाएंगे कि अब मेरे जीवन का कोई अर्थ नहीं रहा। मैं और मेरा परिवार टूट गया है और सदमे में हैं। कुछ वक्त के लिए काम से छुट्टी लूंगी।"

हालांकि इस पोस्ट से पहले फैंस शॉक्ड हो गए, क्योंकि त्रिशा अब तक अविवाहित हैं और उन्होंने पोस्ट में 'बेटे' के निधनका जिक्र किया था। लेकिन बाद में उन्होंने पेट डॉग की तस्वीरें शेयर कीं। उनके फैंस ने पोस्ट पर कमेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

तृषा को आखिरी बार 2023 में विजय थलापति की फिल्म 'लियो' में देखा गया था। विजय की 'गोट' में भी त्रिशा का एक खास कैमियो रोल था। इसके अलावा वह साल 2023 की ऐश्वर्या राय स्टारर तमिल फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन-I' में नजर आई थीं। 'खट्टा मीठी' उनकी सबसे चर्चित फिल्म है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story