Miss World 2024: मिस वर्ल्ड 2024 का ताज हारने पर छलके सिनी शेट्टी के आंसू, मां ने यूं बढ़ाया हौसला

Miss World 2024
X
मिस वर्ल्ड 2024 का ताज हारने पर छलके सिनी शेट्टी के आंसू, मां ने यूं बढ़ाया हौसला
Miss World 2024: बीती रात यानी 9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में 71वें मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत से सिनी शेट्टी ने मिस वर्ल्ड 2024 को रिप्रेजेंट किया था। लेकिन वो मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब हारने से चुक गई। इसी बीच मां से मिलने पर सिनी काफी इमोशनल नजर आई।

Miss World 2024: बीती रात यानी 9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में 71वें मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन किया गया था। जिसमें नीता अंबानी, ईशा अंबानी, नेहा ककड़, रोहन प्रीत सिंह, कृति सेनन लेकर टीवी जगत की रूबिना दिलैक, जन्नत जुबैर और दिव्यांका त्रिपाठी समेत कई सितारों से शिरकत की थी। हलांकि, इस साल भारत से सिनी शेट्टी ने मिस वर्ल्ड 2024 को रिप्रेजेंट किया था। लेकिन वो मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब जितने से चुक गई। जिसके बाद वो काफी इमोशनल हो गई।

टॉप 4 में बाहर हो गई थी सिनी शेट्टी
दरअसल, लगभग 28 साल बाद भारत ये अवसर मिला था और इंडिया ने आखिरी बार सन् 1996 में मिस वर्ल्ड कंपीटीशन को होस्ट किया था। जो बेंगलुरू में आयोजित किया गया था। वहीं मुंबई में आयोजित मिस वर्ल्ड 2024 में 112 देश की हसीनाओं ने पार्टिसिपेट किया था। इसके साथ ही इस साल चेक रिपब्लिक की 'क्रिस्टीना पिस्जकोवा' के सिर पर मिस वर्ल्ड 2024 के विनर का ये ताज सजाया गया और लेबनान की 'यास्मीना' फर्स्ट रनर-अप रही हैं। लेकिन भारत से इस वर्ष सिनी शेट्टी ने रिप्रेजेंट किया था जो खिताब को अपने नाम करने से चुक गई। हलांकि, सिनी ने टॉप 8 में तो अपनी जगह बना ली थी। लेकिन वो टॉप 4 में शामिल नहीं हो पाई।

अपनी हार से सिनी शेट्टी के छलके आसूं
इसी बीच सिनी शेट्टी का एक वीडियो सामने आया जिसमें आप देख सकते है कि अपनी हार से सिनी काफी इमोशनल हो गई और इस दौरान वो मां के गले लगकर रोते हुए नजर आई। हलांकि, सिनी का ये वीडियो देखकर हर कोई भावुक होता नजर आ रहा है। वहीं उनकी मां अपनी बेटी का अंसू पोछते हुए हौसला देती हुई दिखी। आपको बता दें, भले ही सिनी ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम ना कर पाईं। लेकिन इससे पहले वो कई बार अपने पेरेंट्स को प्राउड फील करवा चुकी है, साल 2022 में सिनी मिस फेमिना का ताज अपने नाम कर लिया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story