Sidhu Moosewala-Mother Pregnancy News: फेमस पंजाबी सिंगर-रैपर सिद्धू मूसेवाला की साल 2022 में दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस खबर से पूरे देश में हड़कंप मच गया था। हाल ही में खबरें सामने आई थीं की दिवंगत सिंगर के माता-पिता जल्द ही दोबारा पैरेंट्स बनने वाले हैं।

खबरें थी की उनकी मां 58 साल की उम्र में IVF तकनीक की सहायता से प्रेग्नेंट हैं और वह जल्द ही जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी। बीते दिन उनके हॉस्पिटल में एडमिट होने की जानकारी भी सामने आई थीं। जिसके बाद अब इन खबरों पर बड़ी अपडेट सामने आई है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कही ये बात
इन खबरों के बीच दिवंगत गायक के पिता बलकौर सिंह ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उनके इस पोस्ट से इशारा मिल रहा है कि उनकी पत्नी के गर्भवती होने की खबरें सिर्फ अफवाहें हैं। मंगलवार को दिवंगत गायक के पिता बलकौर सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि उनके परिवार के बारे में कई 'अफवाहें सुर्खियां बटोर रही हैं'।

पोस्ट में उन्होंने कहा- "हम सिद्धू के शुभचिंतकों के आभारी हैं जो हमारे परिवार के बारे में चिंतित हैं... लेकिन हमारा अनुरोध है कि परिवार के बारे में कई सारी अफवाहें चल रही हैं... उन पर विश्वास न किया जाए। जो भी खबर होगी, परिवार आप सभी के साथ उसे साझा करेगा।" उन्होंने ये पोस्ट पंजाबी भाषा में लिखा है।

बलकौर सिंह ने फेसबुक पर ये पोस्ट शेयर किया है।

चरण कौर सिंह के प्रेग्नेंट होने की थी खबरें
बता दें, कुछ दिनों पहले मीडिया में रिपोर्ट्स आई थीं कि सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता इस साल मार्च के महीने में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। खबरें थीं कि उनकी मां चरण कौर सिंह 58 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हैं और विट्रो फर्टिलाइजेशन यानि आईवीएफ (IVF) तकनीक के माध्यम से अपने दूसरे बच्चे जो जन्म देने वाली हैं।

जिसके बाद मीडिया में खबरें भी सामने आई थीं कि 11 मार्च को चरण कौर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अब उनकी पति बलकौर सिंह के इस पोस्ट के बाद अटकलें लग रही हैं कि उनकी पत्नी गर्भवती नहीं हैं। हालांकि बलकौर सिंह ने साफ तौर पर प्रेग्नेंसी की बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

साल 2022 में हुई थी मूसेवाला की हत्या
बता दें, सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला रैपिंग और सिंगिंग से काफी पॉपुलर थे। उनका नाम शुभदीप सिंह था जिसे बदलकर उन्होंने स्टेज के लिए अपना नाम सिद्धू मूसेवाला रखा था। वह पंजाब से लेकर दुनियाभर में अपनी रैपिंग से लोगों के दिलों में अलग छाप छोड़ चुके हैं। उनकी देश से लेकर विदेश तक खूब फैन-फॉलोइंग रही है। वहीं, 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा में गायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस खबर से पूरे देश में हड़कंप मच गया था। उनके निधन की खबर से सभी फैंस शॉक्ड थे। सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।