Logo
election banner
बीते दिन महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित पुरस्कार चैंपियंस ऑफ चेंज 2023 अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस दौरान शिल्पा शेट्टी, फराह खान, रोहित शेट्टी, सोनू सूद समेत कई सितारों को अवॉर्ड से नवाजा गया। देखिए किन सितारों को मिला है ये पुरस्कार...

Champions Of Change Award 2023: बीते दिन कई बॉलीवुड स्टार्स के लिए गर्व का क्षण रहा। इन सितारों को महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित पुरस्कार चैंपियंस ऑफ चेंज 2023 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मंगलवार को महाराष्ट्र में इस अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शिल्पा शेट्टी, फराह खान, रोहित शेट्टी, सोनू सूद, मनोज बाजपेयी समेत कई कलाकार शामिल हुए। जिन्हें महाराष्ट्र में जस्टिस केजी बालाकृष्णन और जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा द्वारा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 

इस दौरान अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया गया। तस्वीर में शिल्पा खूबसूरत साड़ी पहने स्टाइलिश अंदाज में स्टेज पर अवार्ड लेती नजर आ रही हैं।

Champions Of Change Award
शिल्पा शेट्टी File

शिल्पा शेट्टी ने पुरस्कार के साथ अपनी तस्वीर और वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। और इवेंट में अपने लुक की फोटोज पर शेयर की हैं जो खूब वायरल हो रही हैं।

Champions Of Change Award 2023
Shilpa Shetty- Instagram

एक्टर मनोज बाजपेयी को भी चैंपियन्स ऑफ चेंज 2023 अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

Champions Of Change Award 2023
अवॉर्ड लेते हुए एक्टर मनोज बाजपेयी File

तस्वीर में मनोज बाजपेय, शिल्पा शेट्टी के साथ स्माइल करते हुए कैमरा के लिए पोज करते नजर आ रहे हैं।

Champions Of Change Award 2023
शिल्पा शेट्टी - मनोज बाजपेयी

सोनू सूद, अर्जुन रामपाल और फराह खान को भी चैंपियंस ऑफ चेंज 2023 अवॉर्ड से नवाजा गया। अर्जुन रामपाल और सोनू सूद ब्लैक कलर का आउटफिट पहने नजर आए, तो वहीं फराह खान कुर्ता-पैंट्स सेट पहने ट्रेडिशनल लुक में दिखीं। तस्वीर में तीनों अवॉर्ड के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। 

Champions Of Change Award 2023
अर्जुन रामपाल- सोनू सूद- फराह खान

फिल्ममेकर अब्बास मस्तान भी अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे थे। 

Champions Of Change Award 2023
Abbas-Mustan

भारतीय क्रिकेटर रहे सुनील गावस्कर भी इस समारोह में पहुंचे थे। उन्हें भी चैंपियन्स ऑफ चेंज 2023 अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

Champions Of Change Award 2023
Sunil Gavaskar

इसके अलावा कृति सेनन, करण जोहर, फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी, संदीप सिंह को भी इस अवॉर्ड से नवाजा गया है।

5379487