KD: The Devil के गाने 'सरके चुनर तेरी' को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस गाने के बोल पर उठे सवालों के बीच अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने CBFC को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Sarke Chunar Song C ontroversy: कन्नड़ पैन-इंडिया फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' (Sarke Chunar Teri Sarke) को लेकर उठे विवाद ने अब बड़ा मोड़ ले लिया है। गाना अभिनेत्री नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया है, लेकिन रिलीज के बाद से ही इसके बोल और कोरियोग्राफी सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का सामना कर रहे हैं। इसी बीच अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने गाने पर सवाल उठाते हुए CBFC को नोटिस जारी किया है।

मानवाधिकार आयोग की सख्ती

मामला तब और गंभीर हो गया जब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इस पर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया। आयोग ने सेट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) सहित संबंधित संस्थाओं से जवाब मांगा है।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, प्रीमियर से पहले ही कर डाली रिकॉर्ड तोड़ कमाई!

आयोग के सदस्य प्रियांक काननूगो की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले को संभावित “मानवाधिकार उल्लंघन” से जोड़कर देखा है। शिकायत में कहा गया है कि गाने के बोल अश्लील, डबल मीनिंग और बच्चों के लिए अनुपयुक्त हैं, जो उनके मानसिक और नैतिक विकास पर गलत असर डाल सकते हैं।

क्या है शिकायत में आरोप?

शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह के गाने टीवी, सोशल मीडिया और अन्य सार्वजनिक प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से उपलब्ध होते हैं, जिससे नाबालिगों पर गलत प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही, मनोरंजन जगत में बढ़ती अश्लीलता को लेकर भी चिंता जताई गई है, जो समाज में गलत संदेश को सामान्य बना सकती है।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Runtime: 'धुरंधर: द रिवेंज' को मिला A सर्टिफिकेट, 3 घंटे 49 मिनट लंबी है फिल्म; इन 21 सीन पर चली सेंसर की कैंची!

CBFC पर भी उठे सवाल

NHRC ने न सिर्फ गाने को हटाने की मांग की है, बल्कि यह भी पूछा है कि आखिर इसे सर्टिफिकेट कैसे मिला। प्रियांक काननूगो ने कहा कि अगर सेंसर बोर्ड के किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें- नोरा के 'सरके चुनर' गाने पर भड़कीं कंगना रनौत: बोलीं- 'अश्लीलता की हदें पार! बॉलीवुड पर लगाम लगानी पड़ेगी'

यह विवाद 15 मार्च को गाना रिलीज होने के बाद शुरू हुआ। जहां कुछ दर्शकों ने Nora Fatehi के डांस और एनर्जी की तारीफ की, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने इसे “वुल्गर” बताते हुए विरोध जताया।