Logo
election banner
Suhani Bhatnagar Death: एक्टर आमिर खान की फिल्म'दंगल' में नजर आई सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। वहीं 19 साल की उम्र में एक्ट्रेस की मौत ने पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में झकझोर कर रख दिया है। इसी बीच सान्या मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर दुख व्यक्त किया है।

Suhani Bhatnagar Death: एक्टर आमिर खान की फिल्म दंगल में नजर आई सुहानी भटनागर ने दुनिया को अलविदा कर दिया है। एक्ट्रेस का 17 फरवरी को महज 19 साल ही उम्र में निधन हो गया है। दंगल गर्ल सुहानी भटनागर की मौत से पूरे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है। वहीं बीते दिन से लगातार एक-एक कर सभी हस्तियां इस खबर पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। 
 

सुहानी के निधन से सान्या मल्होत्रा को लगा गहरा सदमा 
ऐसे में दंगल की पूरी टीम भी गहरे सदमे में हैं। सोशल मीडिय पर हर कोई सुहानी को श्रद्धाजंलि दे रहा है। वहीं अब 'दंगल' में बड़ी बबीता फोगाट बनीं सान्या मल्होत्रा को बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा है कि सुहानी अब इस दुनिया में रहीं। एक्ट्रेस ने कहा कि सुहानी के इतनी जल्दी जाने की कोई उम्र नहीं थी। इंस्टाग्राम स्टोरी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस को-स्टार पोस्ट शेयर कर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "मैं यकीन नहीं कर सकती कि यह सच है।" वहीं एक्ट्रेस ने आगे सुहानी की तारीफ की और उन्होंने लिखा, "हमारी सुहानी की तरह कोई नहीं था। वह बहुत खास, टैलेंटेड और इतनी जल्दी दुनिया छोड़ने के लिए बहुत छोटी थी। 'रेस्ट इन पीस छोटू'..पूजा, पुनीत और पूरी फैमिली को मेरी गहरी संवेदना।"

Sanya Malhotra Instagram Story Post
Sanya Malhotra Instagram Story Post (Instagram)

सुहानी भटनागर की करियर
सुहानी की करियर की बात करें तो सुहानी भटनागर को नितेश तिवारी निर्देशित 'दंगल' में जूनियर बबीता फोगाट के किरदार के लिए जाना जाता था। इस फिल्म से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था और वो कई टीवी एड्स में भी नजर आ चुकी थीं। फिल्म 'दंगल' से भले ही सुहानी बहुत चर्चित हुईं थी। लेकिन उन्होंने काम को जारी रखने की बजाय फिल्मों से कुछ वक्त के लिए ब्रेक ले लिया था। क्योंकि वो अपनी स्टडी पर फोकस करना चाहती थीं। लेकिन फिर से सुहानी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कमबैक करने वाली थी।

इस वजह से गई एक्ट्रेस की जान
मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक, कुछ वक्त पहले सुहानी भटनागर के पैर में चोट लगी थी। उनके पैर में हुए फ्रैक्चर के लिए उन्होंने ट्रीटमेंट करवाई थी। लेकिन उनकी दवाइयों से उन्हें साइड इफेक्ट होने लगे। वहीं बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस की बॉडी में फ्लूइड बनने लगा था। जिसकी वजह से उनका निधन हुई है और सुहानी काफी वक्त से दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट थीं।

5379487