प्रेसिडेंट कप 2026 के उद्घाटन में पहुंचे सलमान खान को देखने उमड़ी भीड़ बेकाबू हो गई। धक्का-मुक्की के बीच एक्टर को बाहर निकालने में सिक्योरिटी टीम को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत।

Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) मंगलवार को मुंबई में आयोजित प्रेसिडेंट कप 2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। लेकिन इस दौरान वहां मौजूद भारी भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे एक्टर को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

उद्घाटन समारोह में पहुंचे सलमान

यह इवेंट मुंबई के थाणे स्थित दादोजे कोंडदेव स्टेडियम में आयोजित हुआ था। इस मौके पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। सलमान खान ने कार्यक्रम में शिरकत की और टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़े - समुद्र में डूब रही थीं Lara Dutta, तैरना नहीं आया... अक्षय कुमार ने ऐसे मौत के मुंह से निकाला

भीड़ ने घेरा, बढ़ी परेशानी

सलमान खान को देखने के लिए वहां बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे थे। जैसे ही एक्टर कार्यक्रम से बाहर निकलने लगे, भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि धक्का-मुक्की शुरू हो गई और सिक्योरिटी टीम को उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ी।

सिक्योरिटी के बावजूद हालात बिगड़े

टाइट सिक्योरिटी होने के बावजूद भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया। सलमान खान को उनकी कार तक पहुंचाने में गार्ड्स को काफी संघर्ष करना पड़ा। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया।

लंबे समय बाद दिखे खुश दिखे सलमान 

हाल ही में अपने पिता सलीम खान (Salim Khan) की तबीयत को लेकर सलमान खान परेशान थे। लेकिन अब उनकी हालत में सुधार होने के बाद एक्टर के चेहरे पर मुस्कान लौटती नजर आई और वो इवेंट में मस्ती भरे अंदाज में दिखे।

अपकमिंग फिल्म

सलमान खान जल्द ही अपनी फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था। इसके अलावा वो साउथ स्टार नयनतारा (Nayanthara) के साथ भी एक नई फिल्म में काम करने वाले है।

यह भी पढ़े - प्रियंका चोपड़ा ने स्वर्ण मंदिर में की सेवा, जूठे बर्तन धोते दिखीं, फैंस बोले- 'भारतीय जड़ें नहीं भूलीं'