Logo
Rashmika Mandanna: बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अटल बिहारी वाजपेई सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु के बारे में बात कीं। वहीं इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की तारीफों के पुल भी बांधे हैं।

Rashmika Mandanna: बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अटल बिहारी वाजपेई सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु के बारे में बात की है। वहीं इसका उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी में किया था। एक्ट्रेस हाल में दिए इंटरव्यू में कहा कि ये मुंबई के परिवहन नेटवर्क के लिए गेम-चेंजर है।

रश्मिका मंदाना ने पीएम मोदी की तारीफ
दरअसल, एक्ट्रेस ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, 'भारत कहीं नहीं रुक रहा है, दो घंटे का सफर 20 मिनट में तय किया जा सकता है। ऐसा सुनकर आपको भी यकीन नहीं होगा! किसने सोचा था कि ऐसा भी संभव होगा। लेकिन आज नवी मुंबई से मुंबई तक, गोवा से मुंबई तक और बेंगलुरु से मुंबई तक सभी जर्नी इतनी आसानी से और इतने अद्भुत बुनियादी ढांचे के साथ की हुई हैं। मुझे तो ये देखकर बेहद प्राउड हो रहा है।'
 

एक्ट्रेस ने कहा- 'भारत सबसे स्मार्ट देश है'
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि अब कम से कम, भारत कहीं नहीं रुक रहा है, आप देश के विकास को देखें, तो पिछले 10 वर्षों में ये बहुत शानदार है कि देश कैसे विकसित हुआ है। हमारे देश में बुनियादी ढांचा, योजना, सड़क योजना , सब कुछ, यह बिल्कुल शानदार है, मुझे लगता है कि अब यह हमारा समय है! मुझे अभी पता चला है कि यह सब सात वर्षों में किया गया है और यह आश्चर्यजनक है, मैं ईमानदारी से कहूं तो भारत सबसे स्मार्ट देश है!''

युवा अब 'बहुत जिम्मेदार' हो रहे हैं
इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 'युवा भारत इतनी तेज गति से आगे बढ़ रही है।' युवा अब 'बहुत जिम्मेदार' हो रहे हैं। लेकिन आप उनसे जो भी बोले उससे वह बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हो रहे हैं।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, लोग वास्तव में देख रहे हैं और वो बहुत जिम्मेदार भी हो रहे हैं और देश 'सही रास्ते पर जा रहा है'।

रश्मिका मंदाना के फिल्मी करियर
रश्मिका मंदाना के फिल्मी करियर की बात करें, तो एक्ट्रेस इन अपनी फिल्म पुष्पा 2: द रूल की रिलीज़ के लिए तैयारी कर रही है। जिसमें एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस को आखिरी बार  2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ देखा गया था। वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी धमाल किया था। 

CH Govt Haryana Ad jindal steel hbm ad
5379487