Rashmika Mandanna: साउथ और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के लिए इस साल का जन्मदिन बेहद खास रहा। हाल ही में विजय देवरकोंडा से शादी के बाद उन्होंने अपना 30वां बर्थडे परिवार के साथ बड़े ही खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर उन्हें ऐसा तोहफा मिला, जिसने उन्हें भावुक कर दिया।
पिता ने गिफ्ट किया आलीशान बंगला
रश्मिका के जन्मदिन पर उनके पिता ने उन्हें एक खूबसूरत बंगला गिफ्ट किया, जिसका नाम ‘Serenity’ रखा गया है। यह प्रॉपर्टी उनके होमटाउन विराजपेट के पास स्थित है। जैसे ही इस गिफ्ट का ऐलान हुआ, वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। रश्मिका के लिए यह पल बेहद इमोशनल था, क्योंकि शादी के बाद पिता की ओर से मिला यह तोहफा उनके लिए और भी खास बन गया।
पारंपरिक अंदाज में सेलिब्रेशन
रश्मिका ने अपने जन्मदिन को अपने पैतृक स्थान विराजपेट में परिवार और करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेट किया। यह उनकी शादी के बाद पहली बर्थडे थी, इसलिए उत्सव और भी खास बन गया। इस मौके पर उन्होंने कोडावा समुदाय की पारंपरिक ड्रेस पहनी, जिसने समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिया।
परिवार की ओर से गांव के लोगों के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया गया और मिठाइयां भी बांटी गईं। इतना ही नहीं, मेधावी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा भी की गई, जिससे यह आयोजन और यादगार बन गया।
रश्मिका और विजय की शाही शादी
रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी, जिसमें सिर्फ करीबी लोग शामिल हुए थे। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहुंचे।
रश्मिका और विजय की जोड़ी फैंस के बीच पहले से ही काफी पॉपुलर है। दोनों ने साथ में ‘गीता-गोविंदम्’ और ‘डीयर कोमरेड’ जैसी फिल्मों में काम किया है। अब यह जोड़ी जल्द ही फिल्म ‘रानाबनी’ में फिर से नजर आने वाली है।