Ranveer Singh Video: इन दिनों रणवीर सिंह अपनी फिल्म धुरंधर: द रिवेंज को लेकर जबरदस्त छाए हुए हैं। फिल्म में उनकी दमदार परफॉर्मेंस को फैंस और क्रिटिक्स दोनों ही उनके करियर का बेस्ट बता रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर रणवीर का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अवॉर्ड लेते वक्त भावुक नजर आ रहे हैं।
जब मंच पर छलक पड़े रणवीर के आंसू
यह वीडियो साल 2011 का है, जब रणवीर सिंह को उनकी डेब्यू फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के लिए ‘मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर (मेल)’ का अवॉर्ड मिला था। अवॉर्ड लेते समय रणवीर इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
अपने स्पीच में रणवीर ने कहा था कि वह बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे और आज इस मुकाम पर पहुंचना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा का शुक्रिया अदा किया और अपने परिवार- माता-पिता और बहन रितिका को याद करते हुए कहा कि वह जो कुछ भी करते हैं, उन्हें गर्व महसूस कराने के लिए करते हैं। इस दौरान वह भावुक होते हुए रोते-रोते ये बातें कहते हैं।
शाहरुख खान का दिल छू लेने वाला रिएक्शन
रणवीर अपनी स्पीच खत्म कर मंच से नीचे उतरते हैं, तभी वहां मौजूद सुपरस्टार शाहरुख खान उन्हें वापस बुलाते हैं। शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में कहा, “तू क्यों रो रहा है, रोना तो हमें चाहिए… अब हमारा क्या होगा, तू आ गया इंडस्ट्री में।”
इसके बाद शाहरुख ने रणवीर को गले लगाया और उनकी तारीफ करते हुए उन्हें अपने समय के सबसे बेहतरीन और खूबसूरत एक्टर्स में से एक बताया। यह पल वहां मौजूद सभी लोगों के लिए बेहद खास और भावुक बन गया।
रणवीर का बॉक्स ऑफिस पर धमाल
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों धुरंधर: द रिवेंज के जरिए बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही शानदार कमाई की है और 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।









