Dhurandhar 2 Trailer date: रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। टीजर रिलीज के बाद से ही दर्शक इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब खुद रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर रिलीज की तारीख और समय का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
रणवीर सिंह ने किया ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान
शुक्रवार, 6 मार्च को रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धुरंधर 2 का पोस्टर शेयर करते हुए इसके ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान किया। ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “खुद को तैयार कर लीजिए”।
ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra Oscar 2026: ग्लोबल मंच पर दिखेगा भारत का जलवा, ऑस्कर में प्रेजेंटर बनेंगी प्रियंका चोपड़ा
फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
रणवीर सिंह के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए फिल्म को पहले से ही ब्लॉकबस्टर बता दिया। एक फैन ने लिखा, “इस मास्टरपीस के लिए तैयार हैं”, दूसरे ने कमेंट किया, “2000 करोड़ कलेक्शन लोडिंग, कोई क्लैश नहीं।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “कमबैक हो तो रणवीर सर जैसा!”
ये भी पढ़ें- Vijay And Trisha: तलाक की खबरों के बीच तृषा के साथ दिखे विजय, फैंस बोले- आपसे ऐसी उम्मीद नहीं!
‘टॉक्सिक’ से नहीं होगा क्लैश
पहले खबर थी कि ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप’ से होगा। हालांकि बाद में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बदलते हुए इसे 4 जून कर दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष की वजह से मेकर्स ने यह फैसला लिया ताकि फिल्म को ग्लोबल लेवल पर बेहतर रिलीज मिल सके। अब इस तारीख पर ‘धुरंधर 2’ अकेली बड़ी रिलीज होगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसे बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- कैटरीना का सुपरहिट गाना गाने का श्रेया घोषाल को है अफसोस! बोलीं- 'अब चिकनी चमेली जैसे गाने नहीं गाऊंगी'
फिल्म की स्टार कास्ट
‘धुरंधर: द रिवेंज’ साल 2025 में आई फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है और यह इस कहानी का दूसरा और अंतिम भाग होगा। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, डेनिश पंडोर, गौरव गेरा और मानव गोहिल जैसे कलाकार नजर आएंगे।









