रणबीर कपूर का खुलासा: 'पहली बार राहा को सुनाया था अपने दादा का गाना', 'आलिया नहीं जानती थीं किशोर कुमार कौन हैं'

Ranbir Kapoor- Alia Bhatt
X
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे।
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने हाल ही में खुलासा किया है कि जब वह आलिया भट्ट से पहली बार मिले थे तब वह किशोर कुमार कौन हैं, ये नहीं जानती थीं। उन्होंने राहा के बारे में भी कुछ खुलासे किए हैं।

Ranbir Kapoor: बी टाउन के मेस्ट लविंग और पॉपुलर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट और हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। अब उनकी लाडली बेटी राहा कपूर भी सुर्खियां बटोरने में आगे निकल चुकी हैं। इसी बीच रणबीर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ बातें शेयर की हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि जब राहा को उन्होंने पहली बार कोई गाना सुनाया था, वह उनके दादा जी यानी दिंवगत अभिनेता राज कपूर साहब का था।

राहा को सुनाया था राज कपूर का मशहूर गाना
इन दिनों गोवा में आयोजित हो रहे 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में रणबीर कपूर शामिल हुए थे जहां उन्होंने मीडिया और फैंस के साथ बीतचीत की। इस दौरान रणबीर ने बताया कि पहली बार उन्होंने अपनी बेटी राहा को अपने दादाजी राज कपूर की फिल्म अनाड़ी का गाना किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार.. सुनाया था। एक्टर ने कहा- ये गाना मेरा फेवरेट है और ये गाना लाइफ की फिलॉसफी के लिए भी परफेक्ट है।

ये भी पढ़ें- Inside Pics: सफारी थीम पार्टी में सेलिब्रेट हुआ राहा कपूर का दूसरा बर्थडे, Mom आलिया भट्ट ने शेयर की खास Photo

उन्होंने आगे बताया कि पहली बार जब वह आलिया भट्ट से मिले थे, तब वह किशोर कुमार कौन हैं ये नहीं जानती थीं। उन्होंने कहा- आलिया ने मुझसे पूछा था किशोर कुमार कौन हैं। यही लाइफ का साइकल है। पुराने कलाकार भुला दिए जाते हैं और नए कलाकार जगह बना लेते हैं। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि हम अपनी जड़ों को हमेशा याद रखें।

ये भी पढ़ें- Photos: आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के बर्थडे पर शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, बेटी राहा की क्यूटनेस लूट लेगी दिल

आपको बता दें, आलिया भट्ट जब 2014 में अपनी फिल्म हाईवे की शूटिंग कर रही थीं तब रणबीर कपूर से मुलकाता के दौरान एक्टर ने उनके सामने राज कपूर का गाना किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार गाया था। करीब 3 साल डेटिंग के बाद कपल ने 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story