Logo
election banner
Ram Lala Pran Pratishtha: 22 जनवरी को अयाेध्या में राम लला का भव्य समारोह हो रहा है। ऐसे में पूरा देश आज उत्साह मना रहा है। तो  वहीं पूरी अयोध्या नगरी इस समय राममय है।

Ram Lala Pran Pratishtha: 22 जनवरी को अयाेध्या में राम लला का भव्य समारोह हो रहा है। ऐसे में पूरा देश आज उत्साह मना रहा है। तो  वहीं पूरी अयोध्या नगरी इस समय राममय है। हर कोई राम की भक्ति में लीन नजर आ रहा है और जगह-जगह पर 'जय श्री राम' के नारे गूंज रहे है।

इसी बीच कई बॉलीवुड के कई सितारे अयोध्या पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही भोजपुरी स्टार्स भी इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और एक्टर दिनेश लाल यादव भी आयोध्या पहुंच चुके है।

दिनेश लाल यादव और  आम्रपाली दुबे ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से की मुलाकात
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें अभिनेता दिनेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के साथ नजर आ रहे हैं। जहां उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की और उनका दोनों ने आर्शीवीद लिया। 

इस दौरान भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हम लोगों का सौभाग्य है कि आज जब भगवान राम का दरबार सज रहा है और प्रभु श्री राम अयोध्या धाम में विराजमान हो रहे हैं तो गुरु जी का आशीर्वाद भी हमें प्राप्त हो रहा है..."

एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने जाहिर की खुशी
वहीं एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे मीडिया से बात करते हुए कहा, "राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पाकर मैं अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं... मुझे लगता है कि आज देश और दुनिया के लोग जो श्री राम में मानते हैं उन्हें अपने जीवन के सबसे ज्यादा खुशी के पलों की अनुभूति हो रही होगी।"

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह  ने श्री रामभद्राचार्य के लिए गाया गीत 
इसके साथ ही भोजपूरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी अयोध्या पहुंची। वहीं राम मंदिर राम प्राण प्रतिष्ठा से पहले एक्ट्रेस ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से भी मुलाकात की थी। जहां उन्होंने श्री रामभद्राचार्य के लिए गीत भी गाया।

5379487