Logo
election banner
बॉलीवुड कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट इन दिनों अपनी नई शादी के पलों को काफी एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ससुरालवालों के लिए पहली रसोई बनाई थी। जिसके बाद अब उनके हसबैंड पुलकित भी इस ट्रेंड को फॉलो करते दिख रहे हैं।

Pulkit Samrat Cooks Halwa: एक्ट्रेस कृति खरबंदा और एक्टर पुलकित सम्राट इन दिनों अपनी नई-नई शादी को खूब एजॉय कर रहे हैं। कपल इन दिनों अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं साथ ही फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। बीते दिनों कृति ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर बताया था कि उन्होंने अपने ससुरालवालों के लिए घर में पहली रसोई बनाई थी। जिसके बाद अब उनके हसबैंड भी इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं।

पुलकित ने रसोई में बनाया हलवा 
दरअसल कृति की तरह उनके हसबैंड पुलकित ने भी अपनी नई नवेली दुल्हन और अपने ससुरालवालों के लिए पहली रसोई बनाई है। कृति ने कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया है कि उनके पति ने उनके और उनकी फैमिली के लिए पहली रसोई में हलवा बनाया है। हालांकि पंजाबी रीति-रिवाज़ में ये रस्म नई दुल्हन के लिए होती है, लेकिन पुलिकत भी इसे फॉलो करते हुए एक नया ट्रेंड सेट कर रहे हैं। ये खुद कृति ने अपनी जुबानी कही है।

कृति ने यूं जाहिर की खुशी
एक्ट्रेस ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनके पति पुलकित किचन में हलवा बनाते दिख रहे हैं। उन्हें पहली बार कढ़ाई में हलवा बनाते देख खुद कृति भी सरप्राइज़ हो गईं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। उन्होंने कहा- "ग्रीन फ्लैग अलर्ट। तो कल कुछ बड़ा हुआ और मुझे एक बार फिर प्यार हो गया। मैंने सोचा नहीं था कि यह संभव है, लेकिन यह हुआ। कल पुलकित की पहली रसोई हुई। मैं किचन में गई और पता चला कि पुलकित हलवा बना रहे हैं। मैंने उनसे पूछा कि वह क्या कर रहे हैं, और उन्होंने कैजुअली कहा, 'हलवा बना रहा हूं। यह मेरी पहली रसोई है।'

'आप मेरी जिंदगी का बेस्ट डिसीजन हैं'
कृति ने आगे कहा-  "मैं हंसी और उनसे कहा कि पहली रसोई लड़की की होती है। उन्होंने जवाब दिया, 'यह बकवास है। हम दोनों ने इस रिश्ते में समान जिम्मेदारी साझा करने का फैसला किया है। आपने दिल्ली में हमारे परिवार के लिए खाना बनाया, मैं यहां बेंगलुरु में हमारे परिवार के लिए खाना बनाऊंगा। सिम्पल

"उन्होंने सिम्पल शब्द इस्तेमाल किया। बड़े आराम से उन्होंने सब कुछ बदल दिया और इसे बहुत सिम्पल बना दिया। पुलकित आप मेरी जिंदगी की बेस्ट चीज हैं। यह साबित करने के लिए धन्यवाद कि आप मेरी जिंदगी का एकदम सही डिसीजन हैं।


 

jindal steel
5379487