Priyanka Chopra: मेट गाला 2024 का हिस्सा नहीं बनेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, जानें क्या है वजह!

Priyanka Chopra
X
मेट गाला 2024 का हिस्सा नहीं बनेगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, जानें क्या है वजह!
Priyanka Chopra: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मेट गाला 2024 फैशन शो में अपना जलवा नहीं दिखा पाएंगी। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी बिजी चल रही हैं। ऐसे में वह इस इवेंट में नहीं शामिल हो पाएंगी।

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपने लुक्स या फैशन सेंस की वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। वहीं एक्ट्रेस की हर पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि, क्या वह इस साल मेट गाला 2024 में शामिल होंगी। तो इस प्रियंका ने साफ मना कर दिया। हलांकि, इस साल 6 मई को मेट गाला इवेंट होने वाला है।

इस वजह से मेट गाला 2024 में नहीं होंगी शामिल
दरअसल, इस साल 2024 में मेट गाला कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट की नई प्रदर्शनी 'स्लीपिंग ब्यूटीज- रीवाकिंग फैशन' का सेलिब्रेशन किया जाएगा। वहीं इस साल इंवेंट का ड्रेस को 'द गार्डन ऑफ टाइम' रखा गया है। लेकिन इस मौके पर प्रियंका नहीं दिखाई देंगी। हलांकि, प्रियंका में एक इंटरव्यू में बताया कि वह इस साल मेट गाला का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। क्योंकि इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी हैं। जिसकी वजह से एक्ट्रेस इस इवेंट को नहीं अटेंड कर पाएंगी। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 'मैं जरूर रेड कार्पेट के दौरान लोगों की क्रिएटिविटी को देखना पसंद करूंगी और हॉलीवुड एक्ट्रेस जैंडाया ने फिल्म 'स्पाईडरमैन' में काम किया है और वह बहुत शानदार हैं इसलिए मैं इस साल रेड कार्पेट पर जैंडाया का फैशन सेंस देखना चाहूंगी।''

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म
प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो एक्ट्रेस की फिल्म का नाम 'द ब्लफ' है। जिसमें वह एक्टर कार्ल अर्बन के साथ नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म की स्टोरी 19वीं सदी के कैरेबियाई फेज की कहानी जैसी है और पूरी फिल्म एक पूर्व महिला समुद्री डाकू के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। वहीं फिल्म में प्रियंका चोपड़ा समुद्री डाकू के रोल में अपना जलवा बिखेरने वाली हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story