Priyadarshan-Rajpal Yadav: निर्देशक प्रियदर्शन (Priyadarshan) और अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) के बीच हाल ही में दिए गए एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। राजपाल यादव की पढ़ाई को लेकर की गई टिप्पणी पर अभिनेता ने नाराजगी जताई थी। अब प्रियदर्शन ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा है कि उनका मकसद अभिनेता का अपमान करना बिल्कुल भी नहीं था।
चेक बाउंस केस के बाद चर्चा में रहे राजपाल यादव
फरवरी महीने में राजपाल यादव काफी सुर्खियों में रहे। चेक बाउंस मामले में उन्होंने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था और करीब 13 दिन जेल में रहे। इसके बाद उन्हें 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिल गई।
प्रियदर्शन के बयान से नाराज हुए राजपाल
दरअसल, जब राजपाल यादव जेल में थे, तब प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में उनके बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह अभिनेता को करीब 20 साल से जानते हैं और उनकी आर्थिक परेशानियों को देखते हुए अक्सर अपनी फिल्मों में उन्हें काम देते रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि राजपाल यादव “कम पढ़े-लिखे” होने की वजह से ऐसी गलती कर बैठे।
इस टिप्पणी पर राजपाल यादव ने कहा था कि प्रियदर्शन उन्हें अच्छी तरह जानते ही नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो पढ़े-लिखे इंसान हैं और अगर ऐसा नहीं होता तो वो इंडस्ट्री में 25–30 साल तक काम नहीं कर पाते।
यह भी पढ़े - मेहंदी की तस्वीरों में दिखा विजय-रश्मिका का प्यार, विजय बोले – ‘काश 100 घंटे और होते’
प्रियदर्शन ने दी सफाई
अब प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों का गलत मतलब निकाल लिया गया। उनके अनुसार, शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबों की पढ़ाई नहीं होता, बल्कि जीवन के अनुभव और जागरूकता भी शिक्षा का ही हिस्सा हैं। उनका इशारा “स्ट्रीट स्मार्टनेस” और जागरूकता की ओर था, न कि राजपाल यादव का अपमान करने की ओर।
‘राजपाल बहुत मासूम इंसान हैं’ - प्रियदर्शन
प्रियदर्शन ने आगे कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि राजपाल यादव बेहद मासूम और भरोसा करने वाले इंसान हैं। उनके मुताबिक, गांव से आने वाले कई लोग बेहद सरल स्वभाव के होते हैं और कभी-कभी सही और गलत लोगों में फर्क करने में गलती कर बैठते हैं।
यह भी पढ़े - मलाइका के साथ वायरल तस्वीरों पर सोराब बेदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले - हम कई सालों से साथ…