Oscars 2026: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड समारोहों में से एक अकादमी पुरस्कार का 98वां संस्करण आज यानी 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस साल भी दुनियाभर के कलाकारों और फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं इस बार ऑस्कर्स में क्या खास होने वाला है और भारत में इसे कब और कहां देखा जा सकता है।
लॉस एंजिलिस में होगा भव्य आयोजन
98वें अकादमी पुरस्कार (Academy Awards) का आयोजन अमेरिका के डॉल्बी थिएटर, लॉस एंजिल्स में किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी दुनियाभर के फिल्म कलाकार, निर्देशक और निर्माता इस बड़े मंच पर नजर आएंगे। ऑस्कर अवॉर्ड को फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है, इसलिए इस समारोह का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है।
‘सिनर्स’ को मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन
इस साल निर्देशक रयान कूगलर की फिल्म ‘Sinners’ सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस फिल्म को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर सहित कुल 16 नॉमिनेशन मिले हैं। इसके साथ ही ‘सिनर्स’ ने ‘Titanic’ और ‘La La Land’ के 14 नॉमिनेशन वाले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।
इन फिल्मों के बीच होगी कड़ी टक्कर
‘सिनर्स’ के अलावा लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म ‘वन बैटल ऑफ्टर अनादर’ को 13 नॉमिनेशन मिले हैं। वहीं फ्रेंकस्टीन, मार्टी सुप्रीम और सेंटीमेंट वैल्यू को 9-9 नॉमिनेशन मिले हैं। ऐसे में इस बार बेस्ट फिल्म समेत कई कैटेगरी में टफ फाइट देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़े - टटीरी गाने पर बढ़ा विवाद, बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी!
बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट हुई ये 10 फिल्में
इस साल बेस्ट पिक्चर कैटेगरी के लिए 10 फिल्मों को नॉमिनेट किया गया है। इनमें फ्रेंकस्टीन, एफ 1, हेमनेट, मार्टी सुप्रीम, वन बैटल ऑफ्टर अनादर, सिनर्स, द सीक्रेट एजेंट, सेंटीमेंट वैल्यू, ट्रेन ड्रीम्स और बुगोनिया शामिल हैं। अब देखना होगा कि इनमें से कौन सी फिल्म इस साल बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अपने नाम करती है।
प्रियंका चोपड़ा बनेंगी प्रेजेंटर
इस बार ऑस्कर्स में भारत की मौजूदगी भी देखने को मिलेगी। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इस साल अवॉर्ड समारोह में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी। यह दूसरा मौका है जब प्रियंका ऑस्कर में प्रेजेंटर बनेंगी। इससे पहले वह 2016 में भी इस भूमिका में दिखाई दी थी।
भारत की फिल्म रेस से बहार
इस साल ऑस्कर में भारत की किसी भी फिल्म को नॉमिनेशन नहीं मिल पाया। तन्वी द ग्रेट, कंतारा, महावतार नरसिम्हा और होमबाउंड जैसी फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन वे नॉमिनेशन लिस्ट में जगह नहीं बना सकी।
भारत में कब और कहां देखें ऑस्कर्स
अगर आप भारत में अकादमी पुरस्कार देखना चाहते हैं, तो ये 16 मार्च 2026 को सुबह 4:30 बजे लाइव देखा जा सकता है। इसे आप 'JioHotstar' पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। वहीं टीवी पर यह अवॉर्ड शो ‘Star Movies’ पर भी सुबह 4:30 बजे प्रसारित होगा।
यह भी पढ़े - क्या सेट पर लेट आते थे गोविंदा? अब डेविड धवन ने दिया जवाब; जानिए इस दावे की पूरी सच्चाई!