‘सरके चुनर तेरी’ विवाद में नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महिला आयोग ने उन्हें पेश होने का आखिरी मौका दिया है, जबकि संजय दत्त को भी समन भेजा गया।

Nora Fateh Controversy: कन्नड़ फिल्म ‘KD: द डेविल’ का गाना ‘सरके चुनर तेरी’ अपने कथित अश्लील और डबल मीनिंग बोलों के कारण विवादों में घिर गया है। रिलीज के बाद से ही इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके बाद गाना भारत में बैन हो गया। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में नोरा फतेही और संजय दत्त को फिर से समन भेजा है। 

महिला आयोग ने जताई नाराजगी

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए नोरा को समन जारी किया था। हालाकि 6 अप्रैल को हुई सुनवाई में नोरा फतेही खुद पेश नहीं हुई और उनकी जगह वकील पहुंचे, जिसे आयोग ने स्वीकार नहीं किया। इससे आयोग नाराज हो गया।

नोरा को मिला अल्टीमेटम

आयोग ने नोरा फतेही को 27 अप्रैल को खुद पेश होने का आखिरी मौका दिया है। चेतावनी दी गई है कि अगर वह अगली सुनवाई में भी नहीं आई, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़े - ‘Chand Mera Dil’ Teaser: अनन्या पांडे और लक्ष्य की लव स्टोरी में दर्द का ट्विस्ट; फैंस बोले- कबीर सिंह और सैयारा की कॉपी!

संजय दत्त को भी समन जारी

nora fatehi new song controversy

इस मामले में एक्टर संजय दत्त को भी समन भेजा गया है। उन्हें 8 अप्रैल को महिला आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

गीतकार और मेकर्स ने मांगी माफी

सुनवाई के दौरान गाने के गीतकार रकीब आलम, डायरेक्टर प्रेम और प्रोडक्शन टीम के सदस्य आयोग के सामने पेश हुए। सभी ने लिखित में माफी मांगी और माना कि गाने का समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।

नोरा ने दी सफाई

नोरा फतेही ने पहले ही इस मामले में सफाई दी थी। उनका कहना है कि उन्हें गाने का गलत ट्रांसलेशन बताया गया था और बिना उनकी अनुमति के हिंदी वर्जन जारी किया गया। उन्होंने AI इमेज के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई।

फिल्म की रिलीज डेट

बताया जा रहा है कि फिल्म ‘KD: द डेविल’ 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, गाने को लेकर विवाद अभी भी जारी है।

यह भी पढ़े - मिस्ट्री गर्ल: अर्शदीप सिंह के साथ दिखी ये लड़की कौन? Samreen Kaur का रणवीर सिंह कनेक्शन!