Logo
election banner
Miss World 2024: बीती रात 9 मार्च को 71वें मिस वर्ल्ड विनर का एलान किया गया। जिसमें चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा ने मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। इसी बीच इवेंट में नीता अंबानी को ‘ह्यूमैनिटेरियन’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Miss World 2024: बीती रात 9 मार्च को 71वें मिस वर्ल्ड विनर का एलान किया गया। जिसमें 12 देश की हसीनाओं ने पार्टिसिपेट किया था। वहीं भारत से सिन्नी शेट्टी ने रिप्रेंटज किया था। लेकिन मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब अपने नाम नहीं कर पाईं। वहीं इस साल चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा ने ये ताज अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही लेबनान की यास्मीना फर्स्ट रनर-अप रही हैं। 

नीता अंबानी ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से किया गया सम्मानित
हलांकि, इस इवेंट को लगभग 28 साल बाद भारत में आयोजन किया गया था। वहीं इस इवेंट में चार चांद लगाने के लिए बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं। इसके साथ ही देश के बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और ईशा अंबानी भी मिस वर्ल्ड के इस खास इवेंट में पहुंची थीं। जहां 71वें मिस वर्ल्ड 2024 के इस इवेंट में उन्हें ‘ह्यूमैनिटेरियन’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। आपको बता दें, ये अवॉर्ड पूरी दुनिया में मानवता को प्रदर्शित करने के लिए दिया जाता है। वहीं इस साल मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की सीईओ जूलिया एवलिन मॉर्ले सीबीई द्वारा नीता अंबानी को 'ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ को सम्मानित किया गया है। 

अवार्ड फंक्शन में नीता अंबानी का लुक
इस बीच नीता अंबानी ने सभी कंटेस्टेंट्स को शुभकामनाएं दीं साथ ही अलग-अलग देश से आई सभी खूबसूरत हसीनाओं की तारीफ कीं। इस दौरान नीता अंबानी ब्लैक कलर की बनारसी साड़ी में नजर आई थीं। मिस वर्ल्ड 2024 के इस खास इवेंट में नीता अंबानी ने ट्रेडिशनल लुक को फॉलो किया था। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर की बिंदी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। इसके साथ उन्होंने हैवी इयररिंग्स कैरी किया जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं। नीता अंबानी की इस साड़ी पर सोने की ज़री और सिल्क का बेहद शानदार काम किया गया था। हलांकि, इस साड़ी को मशीन से नहीं बल्कि हाथों द्वारा तैयार किया गया था और इस साड़ी को श्री मोहम्मद इस्लाम के द्वारा बनाया गया था। 

5379487