Mahakumbh Viral Girl Monalisa: प्रयागराज कुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी शादी नहीं बल्कि उनकी डेब्यू फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ से जुड़ा बड़ा विवाद है। एक्ट्रेस ने फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर शूटिंग के दौरान सेक्शुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाए हैं।
डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
मोनालिसा ने अपनी फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान उन्हें कई बार गलत तरीके से छुआ गया और मानसिक रूप से परेशान किया गया।
यह भी पढ़े - रणवीर सिंह की फिल्म का कहर जारी; 6 दिन में 900 करोड़ पार, 1000 करोड़ क्लब बेहद नजदीक!
10 बार गलत तरीके से छुआ
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा भावुक हो गई और कहा, “उन्होंने मुझे 10 बार गलत तरीके से छुआ। मैंने अपने परिवार को बताया, लेकिन शुरू में किसी ने मेरा साथ नहीं दिया।”
मोनालिसा ने बताया कि जब उन्होंने परिवार को इस बारे में बताया, तो उन्हें कहा गया कि यह उनकी पहली फिल्म है, इसलिए चुप रहकर काम पूरा करें। इस बात से वो काफी आहत हुई।
यह भी पढ़े - 'कांतारा' मिमिक्री विवाद: रणवीर सिंह का बड़ा फैसला! मैसूर के चामुंडी मंदिर जाकर मांगेंगे माफी; जानिए पूरा मामला
जान से मारने की धमकी का दावा
एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने केंद्र, केरल और मध्य प्रदेश सरकार से सुरक्षा की मांग की है।
पति ने भी लगाए आरोप
मोनालिसा के पति फरमान ने भी डायरेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें गलत तरीके से बदनाम किया जा रहा है और उनके धर्म को लेकर भी निशाना बनाया जा रहा है।
मोनालिसा ने हाल ही में केरल में शादी की है। उन्होंने कहा कि उनकी शादी को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और इसे ‘लव जिहाद’ बताने की कोशिश की जा रही है।
डायरेक्टर की चुप्पी बरकरार
अब तक डायरेक्टर सनोज मिश्रा की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में सभी की नजरें उनके जवाब पर टिकी हुई हैं।
यह भी पढ़े - यूट्यूबर अरमान मलिक पांचवी बार बने पिता, पहली पत्नी पायल मलिक ने दिया चौथे बच्चे को जन्म; PHOTOS