Logo
election banner
Miss World 2024: मिस वर्ल्ड 2024 का ग्रैंड फिनाले आज यानी 9 मार्च को भारत के मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने वाला है। वहीं इस बार इवेंट में 112 देश की हसीनाओं ने हिस्सा लिया है। लेकिन मिस वर्ल्ड 2024 में इंडिया से सिनी शेट्टी रिप्रेजेंट करने वाली हैं।

Miss World 2024: मिस वर्ल्ड 2024 का ग्रैंड फिनाले आज यानी 9 मार्च को भारत के मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अब कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। ऐसे में पैनल में शामिल होने के लिए कृति सेनन और अमृता फडणवीस, पूजा हेगड़े  वेन्यू पर पहुंच गई हैं और धीरे-धीरे कर सेलेब्स पहुंच रहे हैं। 

मिस वर्ल्ड फिनाले को 12 जजों का एक पैनल करेगा जज 
दरअसल, मिस वर्ल्ड फिनाले 2024 को 12 जजों का एक पैनल जज करेगा। जिसमें फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला, क्रिकेटर हरभजन सिंह, एक्ट्रेस कृति सेनन और अमृता फडनवीस इस पैनल का हिस्सा होंगे। हलांकि, मिस वर्ल्ड 2024 का ग्रैंड फिनाले का खास मौका इस बार भारत को मिला है। वहीं भारत को ये मौका 28 साल बाद मिला है। इसके साथ ही भारत ने आखिरी बार सन् 1996 में मिस वर्ल्ड कंपीटीशन को होस्ट किया था। जो बेंगलुरू में आयोजित किया गया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

करण जौहर और 2013 की मिस वर्ल्ड फिलीपींस करेंगी होस्ट
वहीं इस बार मिस वर्ल्ड 2024 का ग्रैंड फिनाले आज आज यानी 9 मार्च को मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शाम 7:30 बजे से इसकी शुरुआत होने वाली है। जो इस इवेंट को करण जौहर और फिलीपींस की मिस वर्ल्ड 2013 मेगन यंग होस्ट करेंगे। हलांकि, आप भी शाम 7:30 बजे से मिस वर्ल्ड कंपीटीशन का ग्रैंड फिनाले को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी LIV पर ऑनलाइन देख सकते हैं। 

भारत से रिप्रेजेंट करेंगी सिनी शेट्टी 
आपको बता दें, इस इवेंट में 112 देश की हसीनाओं ने हिस्सा लिया है। लेकिन इनमें से फिनाले राउंड तक पहुंचने वाली प्रतियोगियों में जिस प्रतियोगी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो हैं सिनी शेट्टी। वहीं इस बार मिस वर्ल्ड 2024 में इंडिया से सिनी शेट्टी रिप्रेजेंट करने वाली हैं। दरअसल, सिनी मिस फेमिना 2022 का ताज अपने सिर सजा चुकी हैं और अब महज 22 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बनी हैं।

5379487