Malaika Arora: पिता की मौत के बाद मलाइका अरोड़ा ने पहला पोस्ट शेयर कर मांगी दुआएं

Malaika Arora Instagram Post
X
Malaika Arora Instagram Post
Malaika Arora Post: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का निधन 11 सितंबर को हुआ था। उन्होंने पिता की मौत के बाद एक खास नोट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Malaika Arora Post: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार के लिए ये वक्त एक बुरे दौर की तरह है। 11 सितंबर को मलाइका के पिता अनिल मेहता ने अपने घर की छठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस खबरे से इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक, हर कोई सकते में आ गया था। अब पिता की मौत से लगभग 20 दिन बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक खास नोट शेयर किया है।

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया पोस्ट
मलाइका और उनके परिवार के लिए हर कोई दुआएं मांग रहा है। इस दुख से उबरने के लिए उनके परिवार के साथ उनके करीबी और इंडस्ट्री के सेलब्स साथ खड़े हैं। अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पिता के निधन के बाद एक नोट शेयर किया है जिसमें वह आने वाले दिनों के लिए भगवान से रहम और अच्छे दिनों की कामना कर रही हैं।

malaika Arora Instagram Story
malaika Arora Instagram Story

दरअसल मलाइका का जन्मदिन अक्टूबर महीने में आता है। ऐसे में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट री-शेयर किया जिसमें लिखा है- अक्टूबर आपके लिए अच्छा रहेगा, वृश्चिक (राशि)। मलाइका की राशि भी स्कॉर्पियो यानी वृश्चिक है। ऐसे में ये मैसेज एक्ट्रेस के लिए एक आशा की किरण की तरह है। वह उम्मीद कर रही हैं कि आगामी दिन उनके लिए अच्छे होंगे। बता दें, 23 अक्टूबर 2024 को मलाइका 51 साल की हो जाएंगी।

ब्रेकअप के बाद भी अर्जुन कपूर रहे साथ
अभिनेत्री के पिता के निधन की खबर लगते ही तमाम सेलेब्स उनके घर पहुंचे थे। मलाइका के दुख के समय में अर्जुन कपूर हमेशा साथ देखे गए। बीते कुछ समय से कपल को लेकर ब्रेकअप की खबरे हैं। लेकिन मलाइका के पिता के निधन के बाद अर्जुन ने उनका साथ नहीं छोड़ा और ढाल बनकर साथ खड़े रहे।

अनिल अरोड़ा की मौत
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की 11 सितंबर 2024 को मुंबई के बांद्रा स्थित उनकी घर की बालकनी से गिरकर मौत हो गई थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इस सुसाइड करार दिया था। अनिल अरोड़ा ने खुदकुशी की थी या ये हादसा था, फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story