शिव भक्ति में लीन फिल्मी सितारे: महाशिवरात्रि पर करीना कपूर, अक्षय, अमिताभ बच्चन समेत सेलेब्स ने दी बधाई

Mahashivratri 2025: Amitabh Bachchan, Kareena Kapoor, Akshay Kumar celebs wishes Mahashivratri
X
महाशिवरात्रि पर बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई दी।
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर्व पर आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारे भी शिव भक्ति में रम गए हैं। करीना कपूर, अमिताभ बच्चन, अक्ष्य कुमार समेत सेलेब्स ने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।

Mahashivratri 2025: बुधवार, 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। ये दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। महाशिवरात्रि के अवसर पर आम लोगों के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारे भी भक्ति में लीन हैं। अमिताभ बच्चन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सिंगर कैलाश खेर समेत अन्य सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।

undefined
Kareena Kapoor Instagram Story

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भोलेनाथ का एक तस्वीर शेयर कर लिखा- भोलेनाथ की कृपा जीवन से सभी बुराइयों को दूर करे।

undefined

महाशिवरात्रि के अवसर पर अमिताभ बच्चन ने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए अपने ब्लॉग पर लिखा, "ओम नमः, आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।"

अक्षय कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर भगवान शिव का एक मोशन पोस्टर शेयर कर लिखा- शिव ही सृजन, शिव ही संहार, शिव से ही संसार। इस महाशिवरात्रि, भगवान शिव का आशीर्वाद हमें शक्ति, ज्ञान और मन की शांति की ओर ले जाए। जय महाकाल!

अजय देवगन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिव की एक तस्वीर के साथ लिखा- ऊं नम: शिवाय। अभिनेत्री मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हर हर महादेव, शुभ महाशिवरात्रि।

अभिनेत्री-सांसद कंगना रनौत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं।

अभिनेता अनुपम खेर ने भी फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर का एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं! हर हर महादेव।"

अभिनेत्री सोहा अली खान ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कश्मीर के पारंपरिक त्योहार हेरथ के साथ महाशिवरात्रि की पूजन करती नजर आईं। वीडियो में सोहा के पति कुणाल खेमू और उनके माता-पिता हवन-पूजन करते नजर आए। वीडियो के साथ सोहा अली खान ने लिखा, हेरथ मुबारक! महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं। आप सभी को प्यार, शांति और प्रार्थना।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story