Madhu Malhotra Death: 70–80 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री मधु मल्होत्रा (Madhu Malhotra) का 72 की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 13 मार्च को मुंबई में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। कई कलाकार और फैंस उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
लंबी जुदाई’ से मिली खास पहचान
1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘Hero’ अपने सुपरहिट गानों के लिए काफी मशहूर रही। इसी फिल्म का दर्द भरा गीत ‘Lambi Judai’ आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है।
100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
मधु मल्होत्रा 1970 और 1980 के दशक में हिंदी फिल्मों की जानी-पहचानी कलाकार थी। अपने करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। हालांकि ज्यादातर फिल्मों में उनके किरदार छोटे होते थे, लेकिन उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और अलग अंदाज की वजह से वो दर्शकों की नजर में बनी रहती थी। उस दौर के कई बड़े फिल्मकारों की फिल्मों में उन्हें यादगार भूमिकाएं निभाने का मौका मिला।
इन फिल्मों में आई नजर
मधु मल्होत्रा कई लोकप्रिय फिल्मों का हिस्सा रही। इनमेंसत्ते पे सत्ता, कर्ज़, रिश्ता कागज का, विश्वनाथ और कयामत जैसी फिल्में शामिल हैं।
पर्सनल लाइफ भी रही चर्चा में
मधु मल्होत्रा की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। उनकी शादी 90 के दशक के फिल्म विलेन महेश आनंद (Mahesh Anand) से हुई थी। महेश आनंद बॉलीवुड में अपने खतरनाक खलनायक किरदारों के लिए जाने जाते थे। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और बाद में वे अलग हो गए। इसके बाद मधु मल्होत्रा ने खुद को लाइमलाइट से दूर रखना ही बेहतर समझा और अपनी जिंदगी को काफी निजी बनाए रखा।
यह भी पढ़े - Golmaal 5 का ऐलान: अजय देवगन की गैंग में अब अक्षय कुमार की एंट्री, रोहित शेट्टी ने बर्थडे पर दिया बड़ा सरप्राइज़