Cute Video: चॉकलेट्स देख जेह का ललचाया मन, पापा सैफ की नजरों से बचकर ढेरों चॉकलेट समेट हुए रफूचक्कर

Jeh Ali Khan tries to grab chocolates full hand in front of dad saif ali khan, watch video
X
जेह अली खान का ये क्यूट वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।
Jeh Ali Khan Video: करीना कपूर और सैफ अली खान के दोनों बेटे इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं। लिटिल नवाब जेह अली खान अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लेते हैं। उनका एक क्यूट वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

Jeh Ali Khan Cute Video: करीना कपूर खान और सैफ अली खान के नन्हें बेटे जेह और तैमूर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरते हैं। छोटी सी उम्र से ही उनकी क्यूटनेस लोगों के दिलों पर छाप छोड़ चुकी है। इंटरनेट सेंसेशन बन चुके करीना के लिटिल सन जेह अली खान के मजेदार वीडियोज़ लोगों का दिन बना देते हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पापा सैफ अली खान की नजरों से बचकर चकुराई से ढेर सारी चॉकलेट्स बटोर रहे हैं।

हाल ही में करीना अपने पति व दोनों बच्चों के साथ मुंबई में एक डे इवेंट में पहुंची थीं जहां के इनसाइड वीडियो सामने आए हैं। इसमें एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें टेबल पर रखी चॉकलेट्स को देख जेह अली खान का मन ललचा गया और जीतनी हो सके उतनी चॉकलेट अपने हाथों में बटोरने की कोशिश कर रहे हैं।

वीडियो में जेह एक-एक कर के कई सारी चॉकलेट उठाते दिख रहे हैं। जैसे ही सैफ अली खान अपने बच्चों को वहां से जल्दी निकलने के लिए कहते हैं तो जेह मुंह बनाकर और भी चॉकलेट उठा लेते हैं। पापा के सामने जेह की जिद काफी क्यूट लग रही है। तैमूर भी अपने भाई के साथ चॉकलेट्स का लुत्फ उठा रहे हैं।

इसके अलावा एक वीडियो में जब खान फैमिली इवेंट से वापस जाते हुए स्पॉट हुए तब जेज अली खान मीडिया और कैमरे के सामने क्यूट फेस बनाते हुए मुंह चिढ़ाते दिखे। लिटिल जेह और तैमूर के ये वीडियो इंटरनेट पर छाए हैं और लोग उनकी क्यूटनेस के कायल हैं। फैंस इन वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- बच्चे मन के सच्चे होते हैं। दूसरे ने लिखा- हर बच्चा एक जैसा है, चाहे वो सेलेब्रिटी का ही क्यों ना हो। अन्य यूजर्स भी उनपर प्यार लुटा रहे हैं।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story