Javed Akhtar: जावेद अख्तर का X अकाउंट हैक! खुद पोस्ट करके दी जानकारी, हैकर्स ने किया था गलत ट्वीट

Javed Akhtar X Account hacked
X
Javed Akhtar
मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने बताया है कि उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया है। 28 जुलाई को उन्होंने एक पोस्ट करके इसकी जानकारी दी।

Javed Akhtar X Account Hacked: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। कई हस्तियों की तरह वह भी सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करने के शौकीन हैं। अक्सर उन्हें सोशल मीडिया पर देश-विदेश के विषयों पर अपनी बात रखते देखा जाता है। अब खबर है कि उनका एक्स हैंडल हैक हो गया है।

अकाउंट हैक होने की दी जानकारी
गीतकार जावेद अख्तर ने बताया है कि उनका एक्स अकाउंट किसी ने हैक किया है। उन्होंने इसे सिक्योर करने के लिए एक्स संबंधित अधिकारियों से मदद मांगी है। उन्होंने खुद एक्स पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है। अख्तर ने 28 जुलाई को एक पोस्ट किया और बताया कि उनके अकाउंट से छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने ये भी बताया है कि उनके एक्स अकाउंट से हैकर्स ने पेरिस में चल रहे ओलंपिक 2024 को लेकर कुछ ट्वीट किया था जो उनके द्वारा नहीं हुआ है।

उन्होंने लिखा- 'मेरा एक्स अकाउंट हैक हो गया है। मेरे अकाउंट से ओलंपिक के लिए हमारी भारतीय टीम के बारे में एक पोस्ट किया गया। यह पूरी तरह से नुकसान पहुंचाने वाला तो नहीं है, लेकिन ये मैंने नहीं किया है। हम अभी एक्स के संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने की प्रक्रिया में हैं।'

हैकर्स ने किया था ट्वीट
ये जानकारी सामने आते ही फैंस चिंता जाहिर करते हुए अख्तर को अकाउंट सिक्योर करने के सुझाव देने लगे। किसी ने पासवर्ड बदलने की नसहीत दी, तो किसी ने तत्काल प्लेटफॉर्म पर कंप्लेंट दर्ज कराने को कहा। जावेद अख्तर ने बताया कि पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय टीम के बारे में उनके अकाउंट से एक पोस्ट किया गया था जो उन्होंने नहीं, बल्कि हैकर्स ने किया था। अब शायद ये पोस्ट हटा दिया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story