haribhoomi hindi news
Honey Singh: हनी सिंह और बादशाह के बीच लड़ाई सालों पुरानी है। इस बीच फेमस रैपर हनी सिंह ने हाल ही में बीती रात मुंबई में हुए अपने कॉन्सर्ट में बादशाह और रफ्तार का बिना नाम लिए तीखा तंज कसा है।

Honey Singh controversy: हनी सिंह और बादशाह के बीच लड़ाई सालों पुरानी है। लंबे समय से बादशाह और हनी सिंह एर-दूसरे को लेकर कुछ न कुछ बयान देते रहते हैं। इस बीच फेमस रैपर हनी सिंह ने हाल ही में बीती रात मुंबई में हुए अपने कॉन्सर्ट में बादशाह और रफ्तार का बिना नाम लिए तीखा तंज कसा है। हनी सिंह ने अपने इस कॉन्सर्ट के दौरान दोनों रैपर्स को सार्वजनिक रूप से खुलकर निशाना बनाया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसपर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।   

हनी सिंह ने बादशाह-रफ्तार पर कसा तंज 
मुबंई में हुए कॉन्सर्ट के दौरान रैपर हनी सिंह ने कहा, 'कई लोग कहते हैं कि वो मेरे भाई हैं। कई लोग कहते हैं कि मेरा कमबैक नहीं होगा। फिर कहते हैं कि वो मेरे गाने लिखते थे। और फिर कहते हैं कि वो मेरी तक़दीर लिख देंगे।' इसके बाद उन्होंने बादशाह और रफ्तार के लिए एक शेर भी सुनाया। 

उन्होंने कहा, 'तो उसपे एक शेर सुनाऊं? वीडियो होगा, उसपे टैग कर देना। पिछले साल मेरी तक़दीर ने कईयों के घमंड तोड़े। और तुझे कमबैक करना पड़ेगा...' इस शेर को दर्शकों ने हनी सिंह के साथ पूरा किया।

हनी सिंह और बादशाह के बीच विवाद 
यह विवाद हनी सिंह और बादशाह के बीच एक लंबे समय से जारी है। दोनों कभी एक ही हिप-हॉप कलेक्टिव, 'माफिया मुंडीर' का हिस्सा थे, लेकिन बाद में वह अपने बीच की वैचारिक मतभेद और झगड़ों के चलते दोनों अलग हो गए। दोनों के रिश्ते के बीच दरार के बारें में म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी अटकलें लगती रही हैं। एक-दूसरे से दूरी बनाने के बाद से दोनों रैपर्स के बीच शब्दों की जंग जारी है और दोनों ही सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं।

रफ्तार और हनी सिंह की बहस
बादशाह के बादज हनी सिंह ने अपने कॉन्सर्ट में रैपर रफ्तार पर भी कटाक्ष किया। हालांकि रैपर सीधे रफ्तार का नाम नहीं लिया। लेकिन उनके शब्दों से यह साफ था कि वह रफ्तार को भी इस विवाद में शामिल कर रहे थे। बता दें, हनी सिंह और रफ्तार के बीच काफी समय से टेंशन रही है, जो कभी न कभी सार्वजनिक रूप से सामने आती रहती है।

7