Logo
election banner
Holi 2024: आज पूरा देश होली का जश्न मनाया है। ऐसे में बी-टाउन के सेलेब्स भी होली के रंग में रंगते नजर आए हैं। जहां प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी ने अपनी फैमली संग होली का जश्न मनाया है। तो वहीं जया बच्चन भी पिचकारी चलाती नजर आई हैं।

Holi 2024: आज पूरा देश होली का जश्न मनाया है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी रंगों के त्योहार में धूम मचाते दिखे हैं। वहीं बच्चन परिवार से लेकर प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी ने जमकर होली सेलिब्रेट किया है। इसके साथ ही करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और प्रीति जिंटा, सोहा अली खान भी अपनी बेटी इनाया के साथ होली खेलती नजर आई हैं। इसी बीच हस्तियों ने अपने जश्न की खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं।

बच्चन फैमली ने यूं मनाया रंगों का त्योहार
दरअसल, इस साल बच्चन फैमली ने काफी मजेदार होली सेलिब्रेट किया हैं। वहीं अमिताभ बच्चन की नातिन अमिताभ बच्चन की नातिन यानी नव्या नवेली नंदा ने अपने परिवार की होली सेलिब्रेशन की फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें जया बच्चन हाथों में पिचकारी चलाती नजर आ रही हैं तो वहीं नव्या व्हाइट सूट पहन खूब गुलाल उड़ाती दिखाई दे रही हैं।

करीना कपूर ने तंजानिया में फैमली संग सेलिब्रेट की होली

 वहीं करीना कपूर भी होली के मौके पर अपनी फैमली के संग तंजानिया में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली विश करते हुए एक तस्वीर साझा की हैं। जिसमें अपने पति और दोनों के बच्चों साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "आपके ऊपर का आकाश हमेशा नीला रहे। मेरे क्रू की तरफ से आप सभी को होली की मुबारकबाद।"

अक्षय ने वीडियो शेयर कर फैंस को दीं होली की बधाईयां

इसके साथ ही अक्षय ने अपने बड़े मियां छोटे मियां के सह-कलाकार टाइगर के साथ एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें टाइगर अक्षय पर पानी फेकने के लिए जाते है। लेकिन उस दौरान उनके हाथ में नारियल होता है और उन्हें लगता है कि वो मार देंगे। ऐसे में टाइगर वो बाल्टी अपने ही सिर पर ही डाल लेते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन दिया, “बुरा ना मानो, होली है, #हैप्पीहोली सभी को।”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फैमली के संग रंगों में रंगी में प्रियंका चोपड़ा

वहीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी इन दिनों अपने पति निक जोनस और बेटी मालती से साथ इंडिया आई हुई हैं। इस बार एक्ट्रेस ने अपने देश में फैमिली संग होली सेलिब्रेट किया है। इसके अलावा प्रियंका की इस होली सेलिब्रेशन में बिग बॉस 17 फेम और उनकी कजिन मन्नारा चोपड़ा भी नजर आईं है।

शिल्पा शेट्टी ने फूलों और रंगों से सेलिब्रेट किया होली
इसी बीच शिल्पा शेट्टी ने भी अपने घर पर होली का त्योहार मनाया है। वहीं एक्ट्रेस ने फूलों से लेकर रंगों और गुब्बारें के साथ होली सेलिब्रेशन किया है। इसके साथ ही शिल्पा ने इस वीडियो को शेयर कर इसकी खूबसूरत झलक शेयर की हैं।

jindal steel
5379487