30 साल की मॉडल और वेब सीरीज एक्ट्रेस हर्षिल कालिया की जयपुर में कार हादसे में मौत। घटना शिप्रा पथ रोड पर हुई, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी।

Harshil Kalia: जयपुर के शिप्रा पथ रोड पर हुए भीषण कार हादसे में 30 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस हर्षिल कालिया की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

हादसा कैसे हुआ?

हर्षिल देर रात 11:30 बजे अपने शूट से घर लौट रही थी। इसी दौरान उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई। कार डिवाइडर से टकराई और जोरदार झटके के साथ पलट गई। मौके पर राहगीर और स्थानीय लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकालने में मदद की।

यह भी पढ़े - Monalisa का बड़ा खुलासा: डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- मुझे कई बार गलत तरीके से छुआ, जान से मारने की धमकी…

अस्पताल में मौत

हर्षिल को गंभीर चोट लगी थी। उन्हें तुरंत पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की मुख्य वजह सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है।

वेब सीरीज में किया काम

हर्षिल कालिया ने वेब सीरीज ‘क्राइम नेक्स्ट डोर’ में काम किया था। इसके अलावा वह कई राजस्थानी और हिंदी म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी थी। वह मॉडलिंग और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय थी।

पुलिस जांच जारी

हादसे की सूचना मिलते ही शिप्रा पथ थाना पुलिस और एक्सीडेंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हादसे की वजह पता करने के लिए जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव परिवार को सौंप दिया गया है।

हर्षिल कालिया कौन थी?

हर्षिल का जन्म जयपुर में हुआ था। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद वो मॉडलिंग और एक्टिंग कर रही थी। उन्होंने कुछ समय के लिए स्थानीय टीवी न्यूज चैनल में भी काम किया। उनका परिवार और स्थानीय लोग उनकी अचानक हुई मौत से गहरे सदमे में हैं।

यह भी पढ़े - संजय कपूर की संपत्ति पर सास-बहू की जंग: प्रिया सचदेव ने रानी रानी कपूर को ट्रस्ट से किया बेदखल! नहीं थम रहा विवाद