Radhika Merchant: शादी से पहले राधिका मर्चेंट के घर हुई शांति पूजा, मराठी लुक में अनंत की होने वाली दुल्हन ने जीता लोगों का दिल

Radhika Merchant
X
शादी से पहले राधिका मर्चेंट के घर हुई शांति पूजा, मराठी लुक में अनंत की होने वाली दुल्हन ने जीता लोगों का दिल
इन दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। कपल की शादी फंक्शन शुरू हो गए हैं। ऐसे में अब संगीत नाइट के बीते दिन यानी रविवार को राधिका मर्चेंट के घर शांति पूजा हुई।

Antant Ambani- Radhika Merchant: देश के बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबनी के छोटे बेटे अनंत अंबनी जल्द ही राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं कपल की शादी के फंक्शन के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में अब संगीत नाइट के बाद राधिका मर्चेंट के घर शांति पूजा हुई। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।

शादी से पहले राधिका मर्चेंट के घर हुई शांति पूजा
दरअसल, बीते दिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत नाइट के बाद ग्रह शांति पूजा रखी गई थी। जिसमें अनंत की होने वाली दुल्हन बेहद प्यारी लग रही थीं। इस खास मौके पर राधिका मर्चेंट साउथ इंडियन साड़ी पहने नजर आई। वहीं सामने आए वीडियो में राधिका अपनी बहन अंजलि मर्चेंट और मां शैला वीरेन मर्चेंट के साथ दिखाई दे रही हैं।

लाल बिंदी- नाक में नथ पहने बेहद प्यारी लगीं अनंत की होने वाली दुल्हन
वहीं रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और MD मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले की फंक्शन शुरुआत हो गई है। हलांकि, संगीत सेरेमनी के बाद राधिका मर्चेंट के परिवार में ग्रह शांति पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर राधिका ने व्हाइट और गोल्डन कलर की साउथ इंडियन साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और गोल्ड की ज्वेलरी से कंप्लीट किया। इसके साथ ही राधिका मर्चेंट नाक में महाराष्ट्रियन नथ और लाल बिंदी लगाए हुए बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे कपल
आपको बता दें, कि अनंत और राधिका 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी करने वाले हैं। तीन दिन तक चलने वाली इस शादी में दूसरे दिन 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई है। इसके बाद 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा। तीन दिन तक चलना वाला कार्यक्रम बेहद शानदार होने वाला है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story