मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर यौन उत्पीड़न के आरोप: 21 वर्षीय महिला से किया कई बार रेप; FIR दर्ज

FIR against Jani Master
X
Choreographer Jani Master
तमिल-तेलुगु फिल्म इंडसट्री के पॉपुलर डांस कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर यौन उत्पीड़न और रेप के आरोप लगे हैं। हैदराबाद में पुलिस ने 21 वर्षीय मिहाल के आरोपों के आधार पर जानी के खिलाप मामला दर्ज किया है।

FIR against Jani Master: जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट ने एंटरटेनमेंट जगत में हलचल मचा दी है। मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें महिला कलाकारों ने इंडस्ट्री में अपने साथ हुए यौन शोषण और दुर्वयव्हार पर आवाज उठाई है। इसी बीच एक और हैरान कर देने वाला माला सामने आया है।

पॉपुलर डांस कोरियोग्राफर जानी मास्टर उर्फ शेख जानी बाशा पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक 21 वर्षीय महिला ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न और रेप का केस दर्ज किया है। महिला ने हैदराबाद पुलिस में जानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने कोरियोग्राफर पर रेप का मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें- WATCH: दादी नीतू को देखते ही चहक उठीं राहा कपूर, मम्मी आलिया की गोद में दिया Cute रिएक्शन

महिला ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप
दरअसल 21 वर्षीय महिला जो खुद पेशे से कोरियोग्राफर हैं, उनका आरोप है कि शूटिंग के दौरान जानी मास्टर उनका यौन उत्पीड़न करते थे। महिला का दावा है कि जानी मास्टर ने आउटडोर शूटिंग के वक्त चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद समेत कई शहरों में उसका कई बार यौन उत्पीड़न किया है और कई बार मारपीट भी की। महिला नरसिंगी (हैदराबाद) की रहने वाली है और उसने शिकायत में कहा है कि जानी ने कई बार उसके घर पर आकर उसका रेप किया है।

रेप केस दर्ज
अब पीड़िता की शिकायत के आधार पर हैदराबाद में रायदुर्गम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जानी मास्टर के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल केस को नरसिंगी पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, जानी मास्टर के खिलाफ IPC धारा 376 (रेप), स्वेच्छा से चोट पहुंचाने (323) और आपराधिक धमकी (506) के तहत केस दर्ज किया है।

कौन हैं जानी मास्टर
जानी मास्टर का असली नाम शेख जानी बाशा है जो पेशे से टॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डांस कोरियोग्राफर हैं। टॉलीवुड के अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान', धनुष और सई पल्लवी का सुपरहिट गाना 'राउडी बेबी', आदि को कोरियोग्राफ किया है। इससे पहले भी जानी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं जिन्हें उन्होंने सिरे से नकारा था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story