Shyam Benegal passes away: फिल्मकार श्याम बेनेगल का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Filmmaker Shyam Benegal passes away
X
Filmmaker Shyam Benegal passes away
Shyam Benegal passes away: दिग्गज फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का सोमवार, 23 दिसंबर की शाम निधन हो गया। वो 90 वर्ष के थे।

Shyam Benegal passes away: दिग्गज फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का सोमवार, 23 दिसंबर की शाम निधन हो गया। वो 90 वर्ष के थे। श्याम बेनेगल किडनी संबंधी बीमारियों के कारण लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। फिल्म मेकर बेनेगल ने कुछ दिन पहले ही 15 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।

बेटी ने की पुष्टि
श्याम बेनेगल की बेटी पिया ने कहा कि उनके पिता और फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का क्रोनिक किडनी रोग के कारण 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका इलाज मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में चल रहा था। सोमवार, 23 दिसंबर शाम 6.38 बजे वॉकहार्ट अस्पताल मुंबई सेंट्रल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह कई सालों से क्रोनिक किडनी रोग से पीड़ित थे, लेकिन यह बहुत खराब हो गई थी। यही उनकी मृत्यु का कारण है।'

बेनेगल की फिल्मी कैरियर
बेनेगल ने अपनी पहली फिल्म अंकुर (1974) से फिल्मी कैरियर की शुरुआत की, जिसमें अनंत नाग और शबाना आजमी ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। उनकी अगली फिल्म निशांत (1975) एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई, जिसने उन्हें पहचान दिलाई। इस फिल्म को 1976 में कान फिल्म समारोह में पाल्मे डी'ओर के लिए भी नामांकित किया गया था।

बेनेगल ने मंथन, भूमिका, मार्केट प्लेस, जुनून, ज़ुबैदा, द मेकिंग ऑफ द महात्मा और सरदारी बेगम सहित कई ऐतिहासिक फिल्मों का निर्देशन किया। उनके काम ने न केवल भारतीय सिनेमा को आकार दिया, बल्कि फिल्म निर्माताओं की कई पीढ़ियों को प्रेरित भी किया।

पद्म श्री, पद्म भूषण जैसे कई पुरस्कारों से हो चुके हैं सम्मानित
करियर के दौरान फिल्म निर्माता को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्हें 1976 में पद्म श्री, 1991 में पद्म भूषण और 2005 में प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिल चुका है। उनका निधन भारतीय फिल्म निर्माण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत है।

हैदराबाद में हुई थी जन्म
नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, स्मिता पाटिल और गिरीश कर्नाड जैसे सितारों वाली उनकी फिल्मों ने कई लोगों को सिनेमा की दुनिया से परिचित कराया। बेनेगल के काम ने उन्हें भारत के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में स्थान दिलाया। 14 दिसंबर, 1934 को हैदराबाद में जन्मे बेनेगल प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्माता गुरु दत्त के चचेरे भाई थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story