Logo
election banner
Fashion in Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की गई। वहीं आलिया की साड़ी ने भले ही सबका दिल जीत लिया है, लेकिन रणबीर कपूर का धोती-कुर्ता भी काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Fashion in Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसमें राजनैतिक जगत से लेकर कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। इस समारोह के दौरान सभी सितारे ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। जहां रणबीर कपूर धोती-कुर्ता में तो वहीं आलिया भट्ट भी पाइन ग्रीन कलर की सिंपल सिल्क साड़ी पहनी नजर आईं। जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थी। लेकिन इस साड़ी में बना बॉडर्र ऐसा था, जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है।

आलिया की साड़ी 'रामायण' की कहानी से थी इंस्पायर्ड
हालांकि, अलिया ने अपनी साड़ी का बेस बैकग्राउंड एकदम सिंपल रखा था, जिसमें जगह-जगह चांदी के तारों से छोटी-छोटी बूटी बनी थीं। लेकिन इसका बॉर्डर और पल्लू ऐसा था, जो 'रामायण' की कहानी से इंस्पायर्ड था। वहीं अलिया ने जो साड़ी कैरी की थी, उसके बॉर्डर को शुद्ध रेशम के धागे से तैयार किया गया था। इस साड़ी में भगवान राम-हनुमान और मां सीता की वो कहानी लिखी थी। जब भगवान राम हनुमान को आशोक वाटिका जाने को कहते है। वहीं एक्ट्रेस ने इस साड़ी को खासतौर पर कस्टमाइज करवाया था। इसको खास बनाने के लिए डिजाइनर ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। साथ ही उन्होंने अपने लुक को मैचिंग कलर के शॉल से कम्पीलट किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ami Patel (@stylebyami)

क्यो थीं अलिया की साड़ी की इतनी खास
बता दें, आलिया की साड़ी देखने में तो आम साड़ियों की तरह लग रही थीं। लेकिन इस साड़ी के पल्लू पर हाथों से कुछ ऐसा प्रिंट किया गया था। जिसका एक-एक सीन्स रामायण को प्रेरित करता है। आलिया ने कर्नाटक की मैसूर सिल्क साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के पल्लू पर काफी बारीकी से कारीगरी की गई है। वहीं इस साड़ी को madhurya_creation ने डिजाइन किया है। यह ब्रांड हाथ से प्रिंट किए जाने वाली डिजाइन के लिए काफी फेमस है। इस हैंड प्रिंट को 2 कारीगरों ने मिलकर 100 घंटे में पूरा किया है। इसके साथ ही आलिया ने जो मैचिंग का शॉल कैरी किया है वह  Dusala India की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साड़ी की कीमत करीब 45 हजार रुपये है। दरअसल, इस साड़ी के पल्लू में शिवा धनुष, राजा दशरथ, सुनहरा हिरण, हनुमान को माता सीता को अंगूठी देना, सीता अपरहरण जैसे कई सीन्स को आर्टिस्ट ने खुद पेंट किया है। ये सीन्स चित्र पारंपरिक 'पट्टचित्र' शैली में बनाए गए हैं।

Fashion in Ayodhya
Fashion in Ayodhya(Instagram )

रणबीर की पशमीना शॉल का कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
वहीं आलिया की साड़ी ने भले ही सबका दिल जीत लिया है, लेकिन रणबीर कपूर का धोती-कुर्ता भी काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके शॉल पर सबकी नजर है। एक्टर रणबीर ने आइवरी कलर का धोती-कुर्ता पहना था। जिसके साथ उन्होंने पश्मीना शॉल मैच की ओढ़ी थी। जो कि हाथों से बनाई गई थी। आपको बता दें, रणबीर की इस शॉल की कीमत आलिया की साड़ी से भी कहीं ज्यादा थी। इस एक पशमीना शॉल का कीमत एक लाख 7 हजार के करीब है।
 

5379487